हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर

saim Ayub: पाकिस्तान का सलामी बल्लेबाज चैंपिंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है। इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी है।

विज्ञापन

Saim Ayub: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी ने पाकिस्तान टीम का साथ छोड़ दिया है। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बात की आधिकारिक पुष्टि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने की है।

5 सप्ताह के लिए हुए बाहर

सैम अयूब को चोट के कारण 5 सप्ताह क्रिकेट से दूर रहने के लिए कहा गया है। यानी साफ है कि वह पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। अयूब को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। स्टार खिलाड़ी को स्ट्रेचर की मदद से मैदान से दूर ले जाया गया था। सैम अयूब उपचार के बाद भी दाहिने टखने पर भार नहीं दे पा रहे थे। मैदान से बाहर जाने के दौरान अयूब को काफी मुश्किलों में देखा गया।

शुरुआत में पीसीबी ने कहा था कि अयूब को फिट होने में 6 सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी तक उनके फिट होने का कयास लगाया गया था। लेकिन अब वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जब पाकिस्तान टीम का ऐलान हुआ था, तब स्टार खिलाड़ी को टीम में नहीं चुना गया था। हालांकि आईसीसी ने टीम बदलने की डेटलाइन 13 फरवरी रखी थी। तब ऐसा माना जा रहा था कि अंतिम समय में अयूब टीम में शामिल हो जाएंगे। लेकिन अब वह पूरी तरह से चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

दमदार रहा है करियर

8 टेस्ट मैचों में अयूब ने 26 की औसत के साथ 364 रन बनाए हैं। वनडे में सैम अयूब ने पाकिस्तान के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 वनडे मैच में 64.37 की औसत के साथ 515 रन बनाए हैं। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 3 शतक के अलावा 1 अर्धशतक अपने नाम किया है। वहीं 27 टी-20 मैचों में अयूब ने 498 रन बनाने के अलावा 1 अर्धशतक भी अपने नाम किया है।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फॉर्मेट बदला, लेकिन रोहित का वही हाल, 7 गेंदों में खत्म हो गई पारी, कप्तान साहब फिर फ्लॉप

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola