Zimbabwe vs Pakistan: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 नवंबर के खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और जिम्बाब्वे को 145 रनों पर रोक दिया, जिसके जवाब में सईम अयूब ने शतकीय पारी खेलकर 18.2 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।
सईम अयूब की तूफानी पारी
सईम अयूब ने इस मैच में नाबाद शतकीय पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने 62 गेंदों में 113 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा दिया। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए।
अपनी पारी के दौरान उन्होंने 182.25 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। अयूब ने कमाल की पारी खेली और पाकिस्तान की जीत में अहम योगदान निभाया।
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 145 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पाकिस्तानी गेंदबाजों नें भी इस मैच में कमाल कर दिया। टीम की ओर से अबरार अहमद ने 8 ओवर में 33 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा सलमान अली आगा ने 3 विकेट झटके थे। पाकिस्तान ने 18.2 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। अयूब के अलावा अबदुल्लाह शफीक ने 48 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली थी।
पहले मैच में पाकिस्तान को मिली थी हार
मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पाकिस्तान 3 मैच की वनडे और 3 मैच की टी-20 सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। हालांकि पहले वनडे मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच को मेजबान टीम ने डीएलएस मेथड के तहत 80 रनों से अपने नाम कर लिया था।
पहले मैच में जिम्बाब्वे 40.2 ओवर में 205 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 21 ओवर में 60/6 रन बनाए थे। हालांकि पाकिस्तान को डीएलएस मेथड के तहत मुकाबला गंवाना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: इन 5 खिलाड़ियों की मेगा ऑक्शन में खुली किस्मत, लेकिन मुश्किल ही मिलेगी प्लेइंग XI में जगह
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
45 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
50 mins agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines