हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, फातिमा सना संभालेंगी कप्तानी

महिला एशिया कप 2026 और एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है. फातिमा सना को ही दोनों टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया है. दोनों टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग खिलाड़ियों को चुना गया है.

विज्ञापन
Image Credit: X

महिला टी-20 एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है. इससे पहले भारतीय टीम का भी ऐलान इस टूर्नामेंट के लिए हो गया है. पीसीबी ने एशिया कप 2026 के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भी महिला टीम का ऐलान किया है. दोनों ही टूर्नामेंट में फातिमा सना ही टीम की कमान संभालने वाली हैं. फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में नजर नहीं आई थीं.

श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान

पाकिस्तान महिला टीम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज में फातिमा सना नजर नहीं आई थीं, क्योंकि वह द हंड्रेड टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर खराब अंदाज में खत्म हुआ था. पाकिस्तान ने अपने शुरुआती तीन मैच भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ गंवाए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी. अब टीम फातिमा सना की अगुवाई में एक बार फिर से वापसी करने जा रही है.

एशिया कप का आगाज 28 अगस्त से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा. पाकिस्तान को ग्रुप ‘ए’ में हांगकांग, चीन, भारत और थाईलैंड के साथ रखा गया है. पाकिस्तान की टीम 1 सितंबर को एशिया कप में अपना पहला मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इसके अलावा एशियन गेम्स में पाकिस्तान 17 सितंबर को चौथे क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से भिड़ेगी.

विज्ञापन

एशियन कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नाजिहा अल्वी, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर.

रिजर्व : तस्मिया रुबाब, हुम्ना बिलाल, माहम अनीस, सदफ शमास.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान महिला टीम

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, हुम्ना बिलाल, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन और उम्म-ए-हानि.

रिजर्व खिलाड़ी : नतालिया परवेज, वहीदा अख्तर, सादिया इकबाल, सैयदा अरूब शाह, रमीन शमीम.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola