Asian Games 2026, Pakistan wins Bronze Medal: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. मंगलवार, 22 सितंबर को खेले गए महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट पर 145 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 114 रन ही बना सकी.
फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को हराकर सेमीफाइल में जगह बनाई थी, लेकिन सेमीफाइनल में उसे श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी और फाइनल में जगह बनाने से चूक गई. हालांकि, टीम बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही.
फातिमा सना ने खेली कप्तान पारी
इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, शुरुआत में फातिमा का फैसला गलत साबित हुआ और 12 ओवर के अंदर 67 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. विकेटकीपर बल्लेबाज गुल फिरोजा 23 गेंदों पर 31 रन बनाए, जबकि शवाल जुल्फिकार 17 रन बनाए. वहीं, सायरा जबीन 5 रन, आयाश जफर 9 रन और ईमान फातिमा बिना खाता खोले ही आउट हो गई.
हालांकि, कप्तान फातिमा और आलिया रियाज ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की. आलिया ने 22 गेंदों पर 25 रन बनाए, जबकि फातिमा ने 30 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 रनों की कप्तानी पारी खेली. इस तरह पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर, शोर्ना अख्तर और रितु मोनी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि शंजीदा अख्तर मेघला को 1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 में शुरू हुआ नया विवाद, मैनेजमेंट से अनबन के बाद भारतीय रोइंग टीम ने दी हड़ताल की धमकी
बांग्लादेश की बेहद खराब बल्लेबाजी
146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 20 रन पर 3 विकेट गंवा दिए. दिलारा अख्तर 12 रन, जुऐरिया फर्दौस 4 रन और शोभना मोस्तरी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना और शर्मीन अख्तर ने पारी को संभालने की कोशिश की और चौथे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की. सुल्ताना ने 30 गेंदों पर 25 रन बनाए, जबकि शर्मीन ने 45 गेंदों पर नाबाद 46 रनों की पारी खेली.
हालांकि, इन दोनों की पारियां भी टीम को जीत नहीं दिला सकीं और बांग्लादेश को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, पाकिस्तान की तरफ से उम ए हानि ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके और बांग्लादेश की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया. उनके अलावा, तस्मिया रुबाब, फातिमा सना, नशरा संधू और आयशा जफर ने 1-1 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- IND vs JPN T20I LIVE Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-जापान के बीच मैच? जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines