Blind T20 Cricket World Cup: पाकिस्तान की सरजमीं पर ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप का आयोजन किया गया था। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। पाक की ओर से बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों का भी दबदबा देखने को मिला। अब मुल्तान की सरजमीं पर पाकिस्तान ने नया कीर्तिमान रच दिया है।
पाकिस्तान ने नेपाल को हराकर फाइनल में बनाई थी जगह
सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने नेपाल को हरा कर फाइनल में जगह बनाई थी। अब पाक ने बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था। इसके पीछे की वजह खिलाड़ियों की सुरक्षा बताई गई थी।
बांग्लादेश ने खड़ा किया था औसतन स्कोर
फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139/7 रन बनाए थे। बांग्लादेश की ओर से आरिफ हुसैन ने 52 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान की ओर से बाबर अली ने किफायती गेंदबाजी की और अपने चार ओवर में 24 रन खर्च कर 2 विकेट लिए।
पाकिस्तान ने 11 ओवर में जीता मुकाबला
140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 11 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की ओर से निसार अली ने 72 रनों की पारी खेली, जबकि मोहम्मद सफदर ने 47 रनों का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान की जीत की कहानी लिखी और अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। पाकिस्तान ने 10 विकटों से मुकाबला जीतकर ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप पर अपना कब्जा जमाया।
पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन सैयद सुल्तान शाह ने पाकिस्तान के जीतने पर बधाई दी। इसके अलावा पीसीबी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जीत का जश्न साझा कर खुशी जताई। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी खिलाड़ियों की प्रशंसा की। खासकर उन्होंने फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले निसार अली और मोहम्मद सफदर की तारीफ की।
नकवी ने फाइनल जीतने के बाद कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे अभियान में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा नकवी ने उम्मीद जताई कि टीम इस तरह से भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करे।
यह भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बदला अपना CEO, जिम्मेदारी से मुक्त हुए निक हॉकली
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines