Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अब तक कई सारे अपडेट सामने आ चुके हैं। बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखकर साफ मना कर दिया है कि भारतीय टीम मेगा इवेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करने वाली है। बीसीसीआई ने हाइब्रिड मॉडल पर खेलने की बात कही है। लेकिन पाकिस्तान संपूर्ण तरीके से मेगा इवेंट का आयोजन अपने देश में कराना चाहता है। टाइम्स नाऊ के मुताबिक पाकिस्तान भारत का खेल ओलंपिक 2036 में बिगाड़ने के लिए तैयार है।
पाकिस्तान बिगाड़ेगा खेल!
अगर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाती है तो पाकिस्तान ओलंपिक 2036 में पाकिस्तान का खेल बिगाड़ सकती है। दरअसल रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान सरकार ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत के खिलाफ बोली लगाएगी। इसके अलावा वह इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी को आधिकारिक रूप से ये बताएगी की भारत ने खेलों का राजनीतिकरण कर दिया है।
भारत ने पेश की थी ओलंपिक 2036 की दावेदारी
पिछले हफ्ते भारत ने इस बात की पुष्टी की थी ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए उसने आईओसी को एक पत्र भेजा था। भारत के अलावा इंडोनेशिया (नुसंतारा), तुर्की (इस्तांबुल) और चिली (सैंटियागो) भी इस दौड़ में हैं। यदी भारत को मेजबानी मिलती है को अहमदाबाद में इसका आयोजन हो सकता है। इससे पहले भारत ने एशियाई खेलों की मेजबानी 1952, 1982 के साथ-साथ 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी दिल्ली में कर चुका है।
वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि यदि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने से पीछे हटता है तो साउथ अफ्रीका को आगामी टूर्नामेंट की मेजबानी मिल सकती है। इस बार 8 देश चैपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले हैं। भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका शामिल है।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अर्शदीप के पास तीसरे टी20 में ये बड़ा कीर्तिमान बनाने का मौका, छोड़ सकते हैं भुवनेश्वर और बुमराह को पीछे
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
1 hr agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
1 hr agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
2 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
3 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
3 hrs agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
4 hrs agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines