Pakistan-Afghanistan War 2025: 18 अक्टूबर का दिन अफगानिस्तान के लिए बुरे सपने जैसा रहा. क्योंकि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया, जिसमें 8 अफगानी नागरिकों के साथ 3 युवा खिलाड़ियों की भी मौत हो गई. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन युवा क्रिकेटर्स पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में अपनी जान गंवा बैठे हैं. इसके बाद से अफगानिस्तान के कई खिलाड़ी पाकिस्तान को लताड़ रहे हैं. अब इस कड़ी में अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान करीम सादिक का भी बड़ा बयान सामने आया है.
अफगानी कप्तान का बयान वायरल
अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान करीम सादिक ने पाकिस्तानी हमले की निंदा की और इसे कायराना बताया. उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि जिन खिलाड़ियों की जान गई, वे अफगानिस्तान क्रिकेट का भविष्य थे. उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में एशिया कप के दौरान जिस तरह से भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया वैसे ही अफगानिस्तान की टीम भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी. ये क्रिकेटर यहां से उच्च क्रिकेट खेल सकते थे. वे उस स्तर की ओर बढ़ रहे थे, जो आपकी दिल्ली रणजी टीम के बराबर हो. क्रिकेटर दुनिया को एकजुट करने का काम करते हैं. पाकिस्तान क्रिकेट को ही नष्ट करना चाहता है. बहुत से निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है.
उन्होंने आगे कहा कि आपको क्या लगता है, क्या मैं आतंकवादी हो सकता हूं? क्या राशिद खान आतंकवादी हो सकता है? हम पठान हैं. हमारा धर्म प्रेम है. हम क्रिकेट के जरिए दुनिया को प्यार और दोस्ती का संदेश देते हैं. रात में गेस्टहाउस में खाना खा रहे क्रिकेटरों पर कायराना हमला बेहद दुखद है.
करीम के अलावा, स्टार फिरकी गेंदबाज राशिद खान, फजलहक फारूकी और गुलबदीन नायब सहित अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों ने भी नागरिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पाकिस्तान को लताड़ा है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: पर्थ वनडे मैच में टीम इंडिया की जीत पक्की! ऑस्ट्रेलिया की हार लगभग तय
एसीबी ने की थी पुष्टि
पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में कुल 8 अफगानी नागरिकों की मौत हुई है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक हमले में युवा खिलाड़ी कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून की मौत हुई.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने गेंद के साथ मचाया कहर, 7 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines