हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20I में 9 साल बाद पाकिस्तान का इस टीम से होगा सामना, जानें पिछली बार किसको मिली थी जीत

पाकिस्तान की टीम 9 साल के बाद टी20 क्रिकेट में एक टीम के साथ खेलने वाली है। ये मुकाबला टी20 ट्राई सीरीज में आज रात 7 बजे होने वाला है।

विज्ञापन
Pakistan Team

United Arab Emirates T20I Tri-Series 2025: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई के बीच टी20 ट्राई सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान ने 39 रनों से जीतकर सीरीज का शानदार आगाज किया। जिसके बाद अब पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल में दूसरी टीम के खिलाफ 9 साल के बाद मैच खेलने वाली है। ये मुकाबला आज भारतीय समयानुसार रात 7 बजे खेला जाएगा।

9 साल बाद यूएई के साथ टी20 मैच खेलेगा पाकिस्तान

ट्राई सीरीज का दूसरा मैच आज पाकिस्तान और यूएई के बीच खेला जाएगा। 9 साल के बाद ये दोनों टीमें टी20 क्रिकेट में आमने-सामने होने वाली हैं। इससे पहले साल 2016 में पाकिस्तान और यूएई के बीच टी20 मैच खेला गया था। उस वक्त पाकिस्तान ने 7 विकेट से यूएई को हराया था। उस वक्त पाकिस्तान की तरफ से उमर अकमल और शोएब मलिक ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। शोएब मलिक ने 63 और उमर अकमल ने 50 रन बनाए थे। अब देखने वाली बात होगी कि क्या 9 साल बाद फिर से पाकिस्तान की टीम जीत हासिल कर पाएगी?

पहले मैच में पाकिस्तान का रहा शानदार प्रदर्शन

अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी में कप्तान सलमान आगा और गेंदबाजी में हारिस राउफ ने कमाल का प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी के दौरान सलमान आगा ने 36 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली थी, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसके बाद गेंदबाजी में हारिस राउफ ने 3.5 ओवर में 31 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 143 रन ही बना पाई थी। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 5 छक्के शामिल थे।

ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सलमान अली आगा (कप्तान), शाहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हैरिस, हारिस रऊफ, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी और सुफियान मुकीम।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-PAK vs AFG: राशिद खान ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर ‘धोया’, 243.75 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola