हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs SA Preview: पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका के बीच होगा करो या मरो का मुकाबला, फाइनल के लिए होगी जंग

PAK vs SA Preview: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला करो या मरो का होने वाला है। इस मैच से जुड़ी सभी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

PAK vs SA Preview: पाकिस्तान की धरती पर ट्राई नेशन सीरीज खेली जा रही है, जिसमें मेजबान पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड भाग ले रही है। 10 फरवरी को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया था। न्यूजीलैंड लगातार 2 जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। अब फाइनल में भिड़ने के लिए पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से जुड़ी सभी जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।

12 फरवरी को करो या मरो का मुकाबला

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 12 फरवरी को मुकाबला नेशनल स्टेडियम कराची में खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत बेहद ही जरूरी है। ये मैच जीतने वाली टीमें फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेंगी।

हेड टू हेड आंकड़े

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 86 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। पाकिस्तान ने इस दौरान 33 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 52 मैच में जीत हासिल की है। एक मुकाबला रद्द हुआ था।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर नजरें

पाकिस्तान की ओर से फखर जमान पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। उन्होंने पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जमाया था। उनके अलावा मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन अफरीदी पर नजरें रहने वाली हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की ओर से मैथ्यू ब्रीटज्के पर नजरें रहने वाली हैं। उन्होंने पिछले मैच में 150 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनके अलावा टेम्बा बावुमा बवियान मुल्डर, सेनुरान मुथुसामी जैसे खिलाड़ियों अफ्रीका के लिए अहम होंगे।

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार 2:30 बजे दिन में होगा, जबकि टॉस 2 बजे होगा। भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा, ऑनलाइन देखने के लिए सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर भी स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), जेसन स्मिथ, काइल वेरिन, सेनुरान मुथुसामी, वियान मुल्डर, मिहलाली पोंगवाना, जूनियर डाला, केशव महाराज, गिदोन पीटर्स।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), खुशदिल शाह, कामरान गुलाम, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कटक के बाद अहमदाबाद में धूम-धड़ाके की तैयारी में हिटमैन, अंग्रेजों के लिए जान बचाना होगा मुश्किल!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola