Pakistan vs England 1st Test Babar Azam: इंग्लैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच पाकिस्तान की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा दर्द उनके स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की खराब फॉर्म बनी हुई है। बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी बाबर का फ्लॉप शो जारी है। दोनों पारियों में बाबर ने अपनी खराब बल्लेबाजी से फैंस और टीम को निराश किया है। जिसके बाद अब बाबर आजम पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी भड़ास निकाली है।
बाबर पर भड़के बासित अली
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने बाबर आजम की खराब फॉर्म को लेकर उनको लताड़ा है। अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए बासित अली ने कहा कि, “बाबर को अब कहना चाहिए कि मुझे आराम की जरुरत है। 18 पारियों से उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। अगर उसकी जगह कोई और खिलाड़ी खराब प्रदर्शन कर रहा होता तो वो तीन मैचों के बाद ही टीम से बाहर हो जाता, जैसे फवाद आलम हुआ और ये कड़वा सच है। बहुत हुआ ये, पूरी दुनिया हंस रही है। क्या ऐसे खेलना चाहिए?”
ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, भारत के साथ ये 3 टीमें दावेदार
दोनों पारियों में फ्लॉप बाबर आजम
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 556 रन बनाए थे। लेकिन बाबर आजम ने इस पारी में फिर से निराश किया था। पहली पारी में बाबर के बल्ले से महज 30 रन निकले थे। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि दूसरी पारी में शायद बाबर के बल्ले से अच्छी पारी देखने को मिलेगी, लेकिन दूसरी पारी में बाबर 15 गेंद खेलने के बाद महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आजम का खराब प्रदर्शन अब पाकिस्तान टीम की चिंता का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें:- ‘BGT में आग लगानी है..’ लंदन से भारत लौटे विराट तो फैन ने कर दी ऐसी फरमाइश, रिएक्शन हुआ वायरल
संबंधित खबरें
एक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
5 mins agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
52 mins agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
1 hr agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
1 hr agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
2 hrs agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
2 hrs ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
3 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
5 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines