Pakistan vs Bangladesh: एशिया कप 2025 फाइनल में भारतीय टीम ने 24 सितंबर को बांग्लादेश को हराकर अपनी जगह बना ली है. टीम इंडिया 28 सितंबर को फाइनल खेलने के लिए मैदान में उतरेगी. हालांकि भारतीय टीम का फाइनल किस टीम के साथ होगा ये अभी तय नहीं है. क्योंकि 25 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाना है. ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को अपने नाम करने वाली टीम फाइनल में भारत से भिड़ेगी. फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को होगा. 25 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश एक तरह से सेमीफाइनल खेलने के लिए उतरेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है?
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और बांग्लादेश हर हाल में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी. हेड टू हेड पर नजर डालें तो दोनों देशों के बीच अब तक 25 टी-20 मैच खेले गए हैं. पलड़ा पाकिस्तान का ज्यादा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि बांग्लादेश ने 5 मुकाबले में बाजी मारी है.
वहीं एशिया कप में भी खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है. अब तक दोनों देश एशिया कप में कुल 15 बार आमने सामने हुए हैं. इस दौरान पाकिस्तान ने 13 जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को 2 मैच में सफलता मिली है.
आत्मविश्वास के साथ उतरेगी पाकिस्तान
इस मैच में पाकिस्तान आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, क्योंकि पाकिस्तान ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया था, वहीं बांग्लादेश को अपना आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ गंवाना पड़ा है.
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: मैच शुरू होने से पहले ही घबराए बांग्लादेशी, बदल डाला कप्तान, प्लेइंग 11 में भी हुए 4 बदलाव
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
सईम अयूब , साहिबजादा फरहान , फखर जमान , सलमान आगा (कप्तान) , हुसैन तलत , मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर) , मोहम्मद नवाज , फहीम अशरफ , शाहीन अफरीदी , हारिस रऊफ , अबरार अहमद.
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11
सैफ हसन , तंज़ीद हसन तमीम , परवेज़ हुसैन इमोन , तौहीद हृदयोय , शमीम हुसैन , जाकेर अली (कप्तान और विकेटकीपर) , मोहम्मद सैफुद्दीन , रिशद हुसैन , तंज़ीम हसन साकिब , नसुम अहमद , मुस्तफिजुर रहमान.
दोनों टीमों का स्क्वाड
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान) , मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर) , साहिबजादा फरहान , फखर जमान , सईम अयूब , हुसैन तलत , मोहम्मद नवाज , फहीम अशरफ , शाहीन अफरीदी , हारिस रऊफ , अबरार अहमद , हसन अली , मोहम्मद वसीम जूनियर , सलमान मिर्जा , सुफियान मुकीम , खुशदिल शाह , हसन नवाज.
बांग्लादेश: जाकेर अली (कप्तान और विकेटकीपर) , सैफ हसन , तंजीद हसन तमीम , परवेज हुसैन एमोन , तौहीद हृदोय , शमीम हुसैन , मोहम्मद सैफुद्दीन , रिशद हुसैन , तंजीम हसन साकिब , नसुम अहमद , मुस्तफिजुर रहमान , लिटन दास , महेदी हसन , तस्कीन अहमद , शोरिफुल इस्लाम , नुरुल हसन.
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया की हार में भी चमका 18 साल का ये बल्लेबाज, टीम इंडिया के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines