Babar Azam Troll Social Media: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इस मैच पर भी बांग्लादेश की पकड़ मजबूत होती दिखाई दे रही है। पाकिस्तान पर एक बार फिर से हार का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि ज्यादा चांस मैच के ड्रॉ होने के बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरे मैच में एक बार फिर से बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी रहा। बाबर आजम खराब बल्लेबाजी देखकर फैंस भी भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर बाबर को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर उड़ा बाबर का मजाक
दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बाबर आजम महज 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके बाद फैंस को उनसे दूसरी पारी में अच्छे स्कोर की उम्मीद थी लेकिन दूसरी पारी में बाबर 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके फैंस काफी निराश दिख रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स बाबर आजम का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि मुझे जिम्बाब्वे के साथ खेलना है।
दूसरे यूजर ने लिखा कि, पिछली 16 टेस्ट पारियों में एक भी अर्द्धशतक नहीं है। तुलना विराट कोहली से की जाती है। इस देश के साथ ही इस खिलाड़ी का बुरा दौर चल रहा
पिछली 16 पारियों में नहीं लगाया एक भी अर्धशतक
पिछली 16 टेस्ट पारियों में बाबर आजम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। बाबर के बल्ले से शतक तो दूर की बात है उनके बल्ले से पिछली 16 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। इसके अलावा महज 2 बार ही बाबर 30 से ज्यादा का स्कोर बना पाए हैं।
पहले टेस्ट मैच भी बाबर का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। पहली पारी में बाबर खाता भी नहीं खोल पाए थे, इसके अलावा दूसरी पारी में उनके बल्ले से महज 22 रन निकले थे।