India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Update: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना था. हालांकि पाकिस्तानी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए भारत के खिलाफ खेलने से मना किया था. 8 फरवरी को आईसीसी के वाइस चेयरमैन इमरान ख्वाजा पाकिस्तान से बात करने के लिए लाहौर पहुंचे थे. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने 3 बड़ी शर्त रख दी है.
आईसीसी के सामने रखी 3 शर्त
एनडीवी की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए आईसीसी के सामने 3 बड़ी शर्त रख दी है. सूत्रों के अनुसार, पीसीबी ने रविवार को लाहौर में आईसीसी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान तीन मांगें रखीं. पाकिस्तान ने पहली मांग बांग्लादेश के लिए बढ़ा हुआ मुआवजे के अलावा टी20 विश्व कप से बाहर होने के बावजूद बांग्लादेश के लिए भागीदारी शुल्क और भविष्य में आईसीसी के किसी आयोजन की मेजबानी के अधिकार की मांग की है.
ये भी पढ़ें: ENG vs NEP: डेल स्टेन ने दिया नेपाल को सबसे बड़ा ऑफर, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
बता दें कि इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन अमीनुल इस्लाम भी शामिल थे. काफी देर तक आईसीसी के वाइस चेयरमैन इमरान ख्वाजा, पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और बांग्लादेश के आसिफ नजरुल के बीच चर्चा चली. बता दें कि पाकिस्तान आगामी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार के अपने रुख से पीछे हट सकता है. आखिरी फैसला लेने से पहले नकवी सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से एक बार फिर मुलाकात करेंगे.
भारत और पाकिस्तान कर चुके हैं आगाज
भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत कर चुके हैं. भारत ने 7 फरवरी को यूएसए को 29 रनों से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की. भारत और पाकिस्तान आखिरी बार एशिया कप 2025 फाइनल में भिड़े थे.
संबंधित खबरें
गुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
38 mins agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
1 hr agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
1 hr agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
2 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
2 hrs agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
2 hrs agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
2 hrs agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines