Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आए दिन अपने खराब प्रदर्शन से दुनिया भर में नाक कटाती रहती है. हाल ही एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम को भारत के हाथों फाइनल समेत तीन मुकाबलों मुंह की खानी पड़ी थी. इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की टीम बिना कोई मैच जीते टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. बतौर मेजबान टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने पर पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती हुई थी.
वहीं, अब पाकिस्तान की महिला टीम ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तानी टीम का सूपड़ा साफ हो गया है. पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में बिना कोई मैच जीते ही घर वापसी का टिकट कटा लिया है.
महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम का हुआ सूपड़ा साफ
पाकिस्तान की महिला टीम वनडे वर्ल्ड कप 2025 में आठ टीमों में से इकलौती ऐसी टीम रही, जिसने पॉइंट्स टेबल में अपनी जीत का खाता तक भी नहीं खोल सकी. बाकी सभी टीमें कम से कम एक मैच जीतने जरूर सफल रही. पाकिस्तान ने लीग स्टेज कुल 7 मुकाबले खेले, जिसमें उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तानी टीम को भारत, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी.
पाकिस्तान को भारतीय महिला टीम ने 88 रनों से करारी मात दी थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया से 107 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 150 रनों के बड़े अंतर से शर्मनाक हार मिली. इसके अलावा, पाकिस्तानी टीम का इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. अगर ये मैच होते तो भी इसमें पाकिस्तानी टीम का टूर्नामेंट में प्रदर्शन देखते हुए उनकी हार लगभग तय मानी जा रही थी.
ये भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मैचों में किसकी होगी किससे टक्कर? जान लीजिए पूरा शेड्यूल
पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर खत्म किया सफर
महिला वर्ल्ड कप में तीन मैच बारिश में धुलने के कारण पाकिस्तानी टीम तीन अंक हासिल करने में सफल रही, जिसके बदलौत टीम ने पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर अपना सफर खत्म किया. पाकिस्तान की टीम 7वें नंबर पर ही रहेगी, क्योंकि आखिरी स्थान पर बांग्लादेश की टीम मौजूद है, जिसके खाते में सिर्फ 2 अंक है. बांग्लादेशी टीम 6 मैच खेल चुकी है और आखिरी मैच में टीम इंडिया से भिड़ेगी, जहां उसका जीतना बेहद मुश्किल है.
पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया अपने सभी मैच जीतकर 11 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है. वहीं, दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका और तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है. उनके खाते में क्रमश: 10 और 9 अंक हैं. वहीं, भारतीय टीम 6 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है. इन चारों टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है.
ये भी पढ़ें- AUS vs IND: सिडनी में कीजिए ‘द हिटमैन शो’ की तैयारी! रोहित मचाएंगे तीसरे वनडे में तबाही, आंकड़े दे रहे गवाही
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
5 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines