PSL 2025: पाकिस्तान क्रिकेट लीग 2025 की जब शुरुआत हुई थी, तो इसकी तुलना आईपीएल से की जा रही थी। हालांकि, चंद मैचों के बाद ही पीएसएल की पोल खुल गई है। सच्चाई यह है कि स्टेडियम खाली पड़े हुए हैं और पीएसएल के मैचों को देखने में फैन्स कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। टूर्नामेंट का यह हाल तब है जब अभी तक सिर्फ 11 मैच ही खेले गए हैं। सोशल मीडिया पर यहां तक फैन्स पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना इंडियन प्रीमियर लीग से करने पर जमकर भड़क रहे हैं। आलम यह है कि मैदान पर फैन्स की तादाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों से भी कम नजर आई है।
पीएसएल की घनघोर बेइज्जती
पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन का आगाज हुआ, तो इसकी तुलना आईपीएल से की गई थी। पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स का कहना था कि पीएसएल इंडियन प्रीमियर लीग को कड़ी टक्कर देगा। हालांकि, 11 मैचों के बाद कहानी अभी तक पूरी तरह से उल्टी रही है। पीएसएल के मैचों में मैदान पूरी तरह से खाली पड़े हुए हैं। फैन्स टूर्नामेंट में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर फैन्स पाकिस्तान सुपर लीग की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
हाल ही में पीएसएल का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में गिफ्ट के तौर पर हेयर ड्रायर दिया गया था। इसके बाद पीएसएल की खूब फजीहत हुई थी और फैन्स ने इसकी तुलना आईपीएल से करने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आड़े हाथों लिया था।
टॉप पर चल रही इस्लामाबाद यूनाइटेड
शादाब खान की कप्तानी में खेल रही इस्लामाबाद यूनाइटेड का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। टीम प्वाइंट्स टेबल में इस समय टॉप पर चल रही है। इस्लामाबाद ने अब तक कुल 4 मैच खेले हैं और सभी मैचों में टीम के हाथ जीत लगी है। पिछले मुकाबले में इस्लामाबाद ने डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली कराची किंग्स को 6 विकेट से धूल चटाई थी। बता दें कि पिछले सीजन इस्लामाबाद ने पीएसएल के खिताब को भी अपने नाम किया था। इस्लामाबाद ने मुल्तान सुल्तान्स को फाइनल में 2 विकेट से हराया था।
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
6 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
22 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
29 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines