PSL 2026: पाकिस्तान में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. अब तक इस लीग में 14 मैच खेले जा चुके हैं. 6 अप्रैल को मुल्तान सुल्तांस और रावपिंडीज के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में मुल्तान ने रावलपिंडीज को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में बड़ा बदलाव किया. मुल्तान अब अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि दो ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अब तक अंक तालिका में खाता नहीं खोला है.

अंक तालिका में हुआ बदलाव

रावलपिंडीज को 7 विकेट से हराने के बाद मुल्तान सुल्तांस अब 8 अंक के साथ पहले नंबर पर है. मुल्तान ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 4 जीत हासिल की है. वहीं कराची किंग्स भी शानदार फॉर्म में है. कराची 3 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है. इस्लामाबाद यूनाईटेड के पास 5 अंक है और वह तीसरे स्थान पर है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा लाहौर कलंदर्स 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि पेशावर जालमी 3 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है. छठे नंबर पर क्वेटा ग्लेडिएटर्स 2 अंक के साथ बनी हुई है.

---विज्ञापन---

इन 2 टीमों का नहीं खुला खाता

रावलपिंडीज ने अब तक 4 मैच खेले हैं और टीम को 1 भी जीत नसीब नहीं हुई है. टीम 0 अंक के साथ सातवें नंबर पर है. इसके अलावा हैदराबाद किंग्समेन ने 3 मैच खेले हैं और टीम को अब तक एक भी जीत नहीं मिली है और बिना किसी अंक के साथ आखिरी यानी आठवें स्थान पर है.

PSL 2026 अंक तालिका

स्थानटीम (हिंदी नाम)मैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)नो रिजल्ट (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1Multan Sultans (मुल्तान सुल्तांस)5410080.941
2Karachi Kings (कराची किंग्स)3300060.486
3Islamabad United (इस्लामाबाद यूनाइटेड)4210151.055
4Lahore Qalandars (लाहौर कलंदर्स)3210041.546
5Peshawar Zalmi (पेशावर जाल्मी)2100130.674
6Quetta Gladiators (क्वेटा ग्लैडिएटर्स)413002-0.223
7Rawalpindi team (रावलपिंडी टीम)404000-1.625
8Hyderabad Kingsmen (हैदराबाद किंग्समेन)303000-2.077