Pakistan Super League 2025: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के दूसरे मैच में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम का बल्ला नहीं चला और वो सिर्फ दो गेंद में आउट हो गए। क्वेटा ग्लेडियेटर्स के खिलाफ मैच में बाबर ने सैम अयूब के साथ ओपनिंग की थी, लेकिन मोहम्मद आमिर की गेंदबाजी के सामने वो ज्यादा देर टिक नहीं पाए।
पहले ओवर में सैम अयूब ने संभलकर खेलते हुए एक रन लिया और स्ट्राइक बाबर को दे दी। बाबर ने आमिर की पांचवीं गेंद को डिफेंड किया, लेकिन आखिरी गेंद पर उन्होंने एक आसान सा कैच दे दिया और आउट हो गए। बाबर के आउट होते ही स्टेडियम में मौजूद फैन्स निराश हो गए। वहीं सोशल मीडिया पर लोग बाबर की इस छोटी पारी का मजाक भी बना रहे हैं।
फिन एलन और सउद शकील की शानदार बल्लेबाजी
क्वेटा ग्लेडियेटर्स ने पीएसएल 2025 के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन बनाए। टीम की शुरुआत करने उतरे फिन एलन और सउद शकील ने शानदार बल्लेबाजी की।
फिन एलन ने सिर्फ 25 गेंदों में 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने एक ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर सुफियान मुकीम से 23 रन बटोर लिए। वहीं सउद शकील ने 42 गेंदों पर 59 रन बनाए।
इन दोनों के अलावा हसन नवाज ने 32 गेंद में 41 रन और कुशल मेंडिस ने सिर्फ 14 गेंद में 35 रन बना डाले। पेशावर की ओर से गेंदबाजी में अली रजा, अल्जारी जोसेफ और सुफियान मुकीम को एक-एक विकेट मिला।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines