Operation Sindoor के बाद PSL 2025 पर मंडराया 'खतरा', टूर्नामेंट के शेड्यूल में होने वाला है बदलाव!

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ चुका है, जिसका असर पाकिस्तान सुपर लीग 2025 पर पड़ सकता है।

IPL 2025 - 2025-05-08T163937.694

Pakistan Super League 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों की आर्मी अलर्ट पर हैं। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 22 मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों पर हमला कर इसका बदला लिया था। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल है। अब इसका असर पाकिस्तान में चल रही पाकिस्तान सुपर लीग 2025 पर दिख सकता है।

विज्ञापन

पाकिस्तान सुपर लीग पर मंडराया खतरा

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2025 पर खतरा मंडरा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएसएल 2025 के मैच लाहौर और रावलपिंडी से कराची शिफ्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अगर दोनों देशों के बीच अधिक तनाव बढ़ता है तो इसका असर पाकिस्तान सुपर लीग 2025 पर पड़ सकता है।

विज्ञापन

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में अब तक 34 में से 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 8 मई को पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये मैच रालपिंडी में खेला जाना है। इसके बाद बचे हुए 4 मैच में 3 मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाने हैं, जबकि 1 मैच मुल्तान में खेला जाने वाला है। हालांकि इन बचे हुए मुकाबले को कराची में शिफ्ट किया जा सकता है।

आईपीएल 2025 पर भी पड़ सकता है प्रभाव

तनाव के बीच आईपीएल 2025 पर भी प्रभाव पड़ सकता है। दरअसल आईपीएल 2025 में मैच नंबर 61 पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच धर्मशाला में खेला जाना है। इस मैच को धर्मशाला से अहमदाबाद शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि आईपीएल ने फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ