PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला 18 मार्च को इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस टीम के बीच खेला गया। इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाड़ी इमाद वसीम की एक हरकत कैमरे में कैद हो गई। दरअसल मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में बैठे इमाद वसीम कुछ ऐसा कर रहे थे जो शायद ही आपने किसी खिलाड़ी को लाइव मैच में करते हुए देखा होगा। इमाद वसीम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
लाइव मैच में इमाद की हरकत कैमरे में कैद
फाइनल मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को हराकर तीसरी बार पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब अपने नाम किया है। इस मैद के दौरान अपनी एक हरकत के चलते इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाड़ी इमाद वसीम अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं वहीं यूजर्स पाकिस्तान सुपर लीग का भी मजाक बना रहे हैं। दरअसल लाइव मैच के दौरान इमाद वसीम को ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए देखा गया।
सिगरेट पीते हुए इमाद की वीडियो कैमरे में कैद हो गई। जिसके सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैंष एक यूजर ने कमेंट करके लिखा पीएसएल का प्लेयर स्टैंडर्ड…मैंने अपने जीवन में पहली बार खेल चल रहा हो तो किसी खिलाड़ी को धूम्रपान करते देखा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा इमाद की सेहत के लिए धूम्रपान हानिकारक नहीं है।
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2 विकेट से जीता मैच
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने फाइनल मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस को 2 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मैच में इमाद वसीम प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। इमाद ने पहले गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट अपने नाम दर्ज किए। वहीं बल्लेबाजी में नाबाद 19 रनों की पारी खेली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान सुल्तांस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। मुल्तान सुल्तांस की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद 160 रनों के लक्ष्य को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने फाइनल ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल किया।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 SRH SWOT Analysis: पैट कमिंस को कमान, रफ्तार में होंगे उमरान, देखें SRH की Probable Playing 11
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 RR SWOT Analysis: RR के स्क्वाड ने बढ़ाई कप्तान संजू सैमसन की टेंशन, देखें Probable Playing 11
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मुंबई इंडियंस का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, पूरे सीजन से बाहर
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
23 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
25 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
51 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
51 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines