IPL 2024: मुंबई इंडियंस का एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल, पूरे सीजन से बाहर

Jason Behrendorff Ruled Out IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ इंजरी के चलते 17वें सीजन से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के 28 साल के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को स्क्वाड में शामिल किया था।

IPL 2024 Mumbai Indians Star Fast Bowler Jason Behrendorff Ruled Out IPL Replacement Luke Wood

Mumbai Indians

Mumbai Indians Fast Bowler Jason Behrendorff Ruled Out IPL 2024: मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। जेसन बेहरेनडोर्फ के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के 28 साल के ल्यूक वुड को टीम में शामिल किया है। जेसन बेहरेनडोर्फ ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती ओवर में काफी विकेट दिलाई थी।

विज्ञापन

उनकी इंजरी के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या को ये काफी बड़ा झटका लगा है। बता दें कि मुंबई इंडियंस को उनका पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। उससे पहले जेसन बेहरेनडोर्फ का चोटिल होना मुंबई इंडियंस के खेमे को बड़ी परेशानी में डाल सकता है। हालांकि अब देखना यह होगा कि उसके साथ पर आएं ल्यूक वुड उनकी कमी टीम को खलने देते हैं या नहीं।

विज्ञापन

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

जेसन बेहरेनडोर्फ के चोटिल होने के बाद मुंबई ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को स्क्वाड में शामिल किया है। वुड ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 2 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, टी20 इंटरनेशनल में वुड के नाम 5 मैचों में 8 विकेट दर्ज है। वहीं, ल्यूक वुड 140 ओवरऑल टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 147 विकेट दर्ज है। वुड तेज तर्रार गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बेहतरी बल्लेबाजी भी करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बेहरेनडोर्फ के रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/MIFansClubTN/status/1769741452681044310

विज्ञापन

जेसन बेहरेनडोर्फ का मुंबई इंडियंस के लिए प्रदर्शन

जेसन बेहरेनडोर्फ को मुंबई इंडियंस के लिए 17 मुकाबले खेले चुके हैं, जिसमें उन्होंने टोटल 19 विकेट हासिल की है। वहीं, आईपीएल 2024 में जेसन बेहरेनडोर्फ ने मुंबई इंडियंस के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पॉवर प्ले में गेंदबाजी करते हुए शुरुआती ओवर में टीम को विकेट दिलाई थी। इसके अलावा उन्होंने अंतिम ओवर में भी मुंबई के लिए काफी कसी हुई गेंदबाजी की थी। बेहरेनडोर्फ को आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में 12 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 14 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या की बड़ी समस्या

विज्ञापन

जेसन बेहरेनडोर्फ के पूरे सीजन से बाहर होने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या की समस्या बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इससे पहले श्रीलंका के स्टार गेंद गेंदबाज दिलशान मदुशंका भी बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद माना जा रहा है कि वह भी आईपीएल 2024 का फर्स्ट फेज मिस कर सकते हैं। जबकि मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में अब कप्तान हार्दिक पांड्या की मुश्किले बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ