Pakistan Cricket News: हाल ही में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड दौरा खत्म हुआ, जो टीम के लिए बहुत खराब रहा। इस दौरे पर पाकिस्तान को टी20 और वनडे दोनों सीरीज में हार झेलनी पड़ी। 5 मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से हरा दिया। इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।
वनडे सीरीज में हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी खुशदिल शाह का फैंस से झगड़ा हो गया, जिससे काफी बवाल मच गया। हालात ऐसे हो गए कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस पर सफाई देनी पड़ी। अब इस विवाद के बाद पाकिस्तान टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। तीसरे वनडे में स्लो ओवर रेट (धीमी ओवर गति) के चलते पूरी टीम पर भारी जुर्माना लगाया गया है
ICC ने पाकिस्तान टीम को दी सजा
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला गया। बारिश की वजह से मैच को 42-42 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने राइज मारिउ और कप्तान माइकल ब्रेसवेल की शानदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 8 विकेट पर 264 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में सिर्फ 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने यह मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने तय समय से धीमी गति से गेंदबाजी की, जिसका खामियाजा अब पूरी टीम को भुगतना पड़ा है। आईसीसी ने पाकिस्तान टीम पर स्लो ओवर रेट के कारण मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जेफ क्रो ने यह फैसला लिया। उन्होंने पाया कि मोहम्मद रिजवान की टीम ने तय समय में एक ओवर कम फेंका। नियमों के अनुसार, हर ओवर कम फेंकने पर टीम के सभी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
कप्तान रिजवान ने मानी गलती, सजा भी स्वीकारी
पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने स्लो ओवर रेट की गलती मान ली है और ICC द्वारा दी गई सजा को भी स्वीकार कर लिया है। इसलिए अब इस मामले में किसी आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। आपको बता दें कि फील्ड अंपायर क्रिस ब्राउन और पॉल रीफेल, थर्ड अंपायर माइकल गफ और फोर्थ अंपायर वेन नाइट्स ने मिलकर यह आरोप तय किए थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines