Pakistan Squad for Sri Lanka Test Series: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. टीम की कमान बाबर आजम को सौंपी गई है, जबकि सलमान अली आगा की भी टीम में वापसी हुई है. वहीं, तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को पहली बार पाकिस्तान की टेस्ट टीम में जगह मिली है, जबकि पूर्व कप्तान शान मसूद, मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है.
रिजवान और इमाम पर जांच की तलवार
श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के दौरान ड्रेसिंग रूम से जुड़ी जानकारियां लीक होने और पैसों के लेन-देन को लेकर इन खिलाड़ियों की जांच की जा रही है. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. रिजवान और इमान के अलावा, शान मसूद को भी टीम में जगह नहीं मिली है. चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपने पिछले टेस्ट मैच में 90 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर रखने का फैसला किया है.
सलमान अली आगा की हुई टीम में वापसी
सलमान अली आगा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान खराब प्रदर्शन के कारण जिन 7 खिलाड़ियों को बीच दौरे से वापस बुलाया गया था, उनमें आगा भी शामिल थे. हालांकि, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन कर एक बार फिर चयनकर्ताओं का भरोसा जीत लिया. आगा ने प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I 2026-27 में किंग्समेन एकेडमी की ओर से खेलते हुए एक तिहरा शतक और एक शतक लगाया. उनके इस प्रदर्शन ने टीम में वापसी का रास्ता खोल दिया. इसके अलावा, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर रहने वाले बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान की भी टीम में वापसी हुई है.
तीन नए खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका
पाकिस्तान की टीम में समीर मिन्हास, मोहम्मद ताहा और मोहम्मद सुलेमान को पहली बार शामिल किया गया है. इन तीनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है. मोहम्मद ताहा प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में 730 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 225 रन का सर्वोच्च स्कोर शामिल है. वहीं, मोहम्मद सुलेमान ने 652 रन बनाए, जबकि समीर मिन्हास के बल्ले से 405 रन निकले.
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास भी टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहे हैं. पाकिस्तान के हालिया रेड-बॉल मुकाबलों में उन्हें संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. वहीं, श्रीलंका के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के बाद दो और तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया जाएगा. यह अभ्यास मैच 4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: तीसरे T20I से कटेगा इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता? क्राइस्टचर्च में किया बंटाधार
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच नवंबर में दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर में खेला जाएगा. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है. WTC की अंक तालिका में पाकिस्तान की स्थिति फिलहाल बेहद खराब है और टीम सबसे निचले स्थान पर है. श्रीलंका की हालत भी अच्छी नहीं है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम रहने वाली है.
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेट कीपर), मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद ताहा, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेट कीपर), सलमान अली आगा, समीर मिन्हास और सऊद शकील.
ये भी पढ़ें- भारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, पहले ओवर में हुआ ऐसा
संबंधित खबरें
भारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
1 hr agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
1 hr agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
2 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
3 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
3 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines