Pakistan Squad for Rising Stars Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. 19 नवंबर से कतर में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. दोनों टीमें रविवार, 20 नवंबर को एक-दूसरे से भिड़ेंगी. पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है, जिसकी कप्तानी अब्दुल समद को सौंपी गई है. इससे एक दिन पहले ही बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान किया था, जिसकी कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है और टीम में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को भी शामिल गया है. ऐसे में सबकी नजरें इस टूर्नामेंट में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर रहने वाली हैं.
अब्दुल समद संभालेंगे पाकिस्तान टीम की कप्तनी
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. इस बार यह टूर्नामेंट टी20 की जगह वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. अब्दुल समद को पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सौंपी गई है. पाकिस्तान की टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को चुना गया है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं. इनमें हसन नवाज, हैदर अली, माज सदाकत, शमील हुसैन और फरहान यूसुफ जैसे नाम शामिल हैं. वहीं, गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी मोहम्मद हसनैन, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद और सुफियान मुकीम संभालेंगे.
गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन है. टीम इससे पहले टी20 और वनडे दोनों फॉर्मेट में एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब अपने नाम कर चुकी है. साल 2023 में आखिरी बार जब यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला गया था, तब भी पाकिस्तान ने ही ट्रॉफी जीती थी. इस बार पाकिस्तान को भारत, नेपाल और यूएई के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. ऐसे में टीम के सामने अपने खिताब का बचाव करने की चुनौती होगी.
22 नवंबर को होगा भारत और पाकिस्तान महामुकाबला
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला रविवार, 22 नवंबर को वेस्ट एंड पार्क इंटरेनशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में एक ओर इंडिया ए टीम हिस्सा लेगी, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान शाहीन्स की टीम खेलती नजर आएगी. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि पाकिस्तान शाहीन्स अपना पहला मुकाबला 20 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.
ये भी पढ़ें- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव, 14 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए पाकिस्तान शाहीन्स की टीम
अब्दुल समद (कप्तान), अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, दानिश अजीज, फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इमरान, रोहेल नजीर (विकेट कीपर), साद मसूद, शाहजैब खान, शमील हुसैन, सुफियान मुकीम.
एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए भारत ए की टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान.
ये भी पढ़ें- 4 मैचों में लगातार 4 शतक, 522 रन… SRH के बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने Ranji Trophy में मचाया तहलका
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines