India vs Pakistan, WCL 2026: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के तीसरे सीजन में भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाना था, लेकिन अब यह हाई वोल्टेज मैच रद्द हो गया है. दरअसल, पाकिस्तान चैंपियंस ने आधिकारिक रूप से WCL 2026 टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. टीम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से टूर्नामेंट में खेलने की अनुमती (NOC) नहीं मिली, जिसके बाद उसे लीग से बाहर होना पड़ा.
सूत्रों के मुताबिक, पीसीबी एनओसी जारी करने के लिए तैयार था, लेकिन कुछ शर्तें रखीं, जिन्हें आयोजकों ने मानने से साफ इनकार कर दिया. पीसीबी ने शर्त रखी थी कि पिछले सीजन हुए ड्रामे पर भारतीय चैंपियंस के खिलाड़ी माफी मांगें, जिसे टूर्नामेंट के आयोजकों ने मानने से इनकार कर दिया और पाकिस्तान को बाहर का रास्ता दिखा दिया.
भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी चाहता था PCB
दरअसल, WCL के दूसरे सीजन में भी भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद देखने को मिला था. इसके बाद से ही PCB और WCL के बीच रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB पाकिस्तान चैंपियंस को WCL में खेलने की अनुमति देने के लिए तैयार था, लेकिन उसने कुछ शर्तें रखी थीं. बोर्ड चाहता था कि भारतीय खिलाड़ी पिछले सीजन में पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने को लेकर लिखित रूप से माफी मांगें. इसके अलावा, PCB की एक और मांग थी कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मैच के दौरान एक-दूसरे से हाथ मिलाना होगा.
हालांकि, WCL आयोजकों ने इन शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी और पाकिस्तान चैंपियंस को टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा. पाकिस्तान के हटने के साथ ही अब भारत और पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर को होने वाला मुकाबला भी रद्द हो गया है. इस मैच का क्रिकेट फैंस को काफी इंतजार था. इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पाकिस्तान के इस सीजन के पहले मुकाबले को तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया था. अब पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने के बाद टीम का कोई भी मुकाबला नहीं होगा और 6 टीमों के बीच टूर्नामेंट खेला जाएगा.
पिछले सीजन में हुआ था भारत-पाकिस्तान विवाद
WCL के दूसरे सीजन में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर विवाद हुआ था. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ लीग स्टेज का मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया था. लीग स्टेज में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था. इसके बाद दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भी तय हुआ, लेकिन भारतीय टीम ने इसमें भी खेलने से इनकार कर दिया. इसका फायदा पाकिस्तान को मिला और उसे फाइनल में जगह मिल गई. हालांकि, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें- 2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया! तीनों फॉर्मेट में होंगे कुल 10 मुकाबले
पाकिस्तान चैंपियंस का आधिकारिक बयान
WCL से नाम वापस लेने के बाद पाकिस्तान चैंपियंस की ओर से आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है. हालांकि, इस बयान में PCB की उन कथित शर्तों का कोई जिक्र नहीं किया गया, जिनमें भारतीय खिलाड़ियों से माफी और हाथ मिलाने की बात कही गई थी. पाकिस्तान चैंपियंस ने बयान में कहा, “पाकिस्तान चैंपियंस को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि PCB की ओर से NOC नहीं मिलने के कारण हम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. हम अथॉरिटी के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन जाहिर तौर पर इससे हमें निराशा हुई है.”
ये भी पढ़ें- IND vs WI: पहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
संबंधित खबरें
फ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
27 mins agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
9 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
10 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines