PAK vs BAN: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, पूरी सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 21 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। इस टेस्ट सीरीज से पहले ही पाकिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर चोटिल हो गया है।

ind vs (56)

PAK vs BAN Test Series: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 अगस्त को रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ पाकिस्तान एक नई शुरुआत करना चाहेगी। हालांकि इस मैच से पहले टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा ऑलराउंडर आमेर जमाल चोटिल हो गए हैं। उनके पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई है। चोट की वजह से वो इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दी है।

विज्ञापन

मई से चोट से परेशान हैं आमेर जमाल

बांग्लादेश के खिलाफ जब पाकिस्तान टीम का ऐलान हुआ था, तब बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी थी कि आमेर जमाल पर फैसला उनकी फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। पहले ऐसा लग रहा था कि वो दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम में वापसी कर सकते हैं, लेकिन वो इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वो इस चोट से मई महीने से जूझ रहे हैं। आमेर जमाल टीम में इकलौते ऑलराउंडर खिलाड़ी थे। पीसीबी ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

विज्ञापन

बता दें कि आमेर जमाल ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपनी डेब्यू सीरीज में ही उन्होंने 18 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी अपना दम दिखाया था।

विज्ञापन

पहले टेस्ट मैच में फुल पेस अटैक के साथ उतर सकता है पाकिस्तान

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दोनों टेस्ट मैच रावलपिंडी के मैदान पर ही खेले जाएंगे। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम ने फुल पेस अटैक के साथ उतरना का फैसला किया है। ऐसे में टीम में शाहीन अफरीदी और नसीम शाह के अलावा मीर हमजा, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं। दूसरी तरफ जमाल अब लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रहेंगे, जहां पर वो अपनी फिटनेस पर काम करेंगे।

विज्ञापन
पाकिस्तान टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद हुरैरा, सईम अयूब, सऊद शकील, आगा सलमान, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, मीर हमजा, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, खुर्रम शहजाद, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी

बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, जाकिर हसन, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, नईम हसन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ