Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का बल्ला लंबे समय से रूठा है। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टीम ने न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई-सीरीज खेली। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि घर में बाबर का बल्ला खूब चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, जहां फाइनल समेत पूरे टूर्नामेंट में बाबर एक भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। उनके इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर से ओपनिंग को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या टीम उन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे मेगा इवेंट में ओपनिंग कराएगी। इस पूरे मामले पर अब पाकिस्तान के हेड कोच का बयान सामने आया है।
पाकिस्तान के हेड कोच आकिब जावेद ने कहा है कि बाबर आजम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैचों में ओपनिंग करनी पड़ी और उनके लिए नई गेंद का सामना करना कोई नई बात नहीं है। इसलिए मैनेजमेंट चाहता है कि वह चैम्पियंस ट्रॉफी में भी ओपनिंग करें। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को पावरप्ले में महत्वपूर्ण प्रदर्शन करने की बाबर की क्षमता पर भरोसा है, जहां वह फील्ड रिस्ट्रिक्शन का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy की प्राइज मनी से भी ज्यादा इन 6 खिलाड़ियों की IPL सैलरी, हैरान कर देंगे आंकडे
‘हम चाहते थे कि हमारा बेस्ट बल्लेबाज पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल करे’
उन्होंने आगे कहा, ‘इस बदलाव के पीछे हमारा तर्क यह था कि अगर आप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विदेशी सीरीज को देखें, तो बाबर आजम को सभी खेलों में पहले ओवर में बैटिंग करनी पड़ी। फिर सैम अयूब चोटिल हो गए और उन्हें टेस्ट में भी ओपनिंग करनी पड़ी। ये पिचें शुरुआत में बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर रही हैं। इसलिए हम चाहते थे कि हमारा बेस्ट बल्लेबाज पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल करे, जो हमारे लिए ज्यादा अनुकूल है।’
सीरीज में ऐसा रहा बाबर का प्रदर्शन
बाबर ने तीन मैचों में 20.66 की औसत से 62 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 14 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में आया, जहां वह 29 रन पर आउट हो गए थे। इस मैच में मेजबान पाकिस्तान को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पूरी सीरीज में बाबर माइकल ब्रेसवेल, वियान मुल्डर और नाथन स्मिथ जैसे गेंदबाजों के सामने भी संघर्ष करते नजर आए, जिनका इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कद नहीं है।
यह भी पढ़ें: RCB की धमाकेदार जीत का मजा हुआ किरकिरा, इंजरी के चलते स्टार प्लेयर हुई टूर्नामेंट से बाहर
संबंधित खबरें
रोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
9 mins agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
9 mins agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
37 mins agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
1 hr agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
1 hr agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
2 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 hrs agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 hrs agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines