Pakistan vs England: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच मुल्तान में खेला गया था। हालांकि इस मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद पाकिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह पहली पारी में 550 से अधिक रन बनाकर एक पारी से मुकाबला हारने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है। वहीं इंग्लैंड के नाम भी बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वह किसी भी टीम को पहली पारी में 550 से अधिक रन बनाने के बावजूद भी हार का स्वाद चखाने में कामयाब रहा। इससे पहले पाकिस्तान को घर पर ही बांग्लादेश से सीरीज 2-0 से गंवानी पड़ी थी।
पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 ओवर में 556 रन बनाए थे। अबदुल्लाह शफीक, शान मसूद और सलमान आगा ने शतकीय पारी खेली थी। शफीक ने 184 गेंदों में 102 रन बनाए थे। जबकि शान ने 177 गेंदों में 151 रनों की पारी खेली थी। वहीं सलमान आगा ने 119 गेंदों में 104 रन बनाए थे।
पहली पारी के बाद लग रहा था कि पाकिस्तान मजबूत स्थिति में है। लेकिन जो रूट और हैरी ब्रूक की दमदार पारी ने पाकिस्तान को इस मैच में पीछे कर दिया। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 375 गेंदों में 17 चौके की मदद से 262 रन बनाए थे। जबकि हैरी ब्रूक ने 322 गेंदों में 317 रन बनाए थे। दोनों के तीहरे शतक और दोहरे शतक के दम पर इंग्लैंड ने 150 ओवर में 823/7 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
जिसके जवाब में पाकिस्तान 220 रन पर ही सिमट गई। उसे 47 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ गया। तीहरे शतक के लिए हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
पाकिस्तानी गेंदबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन
अपनी शानदार बॉलिंग लाइनअप के लिए पहचान रखने वाली पाकिस्तान का इस मैच में खराब प्रदर्शन देखने को मिला। पाकिस्तान की ओर से सभी गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। टीम के 6 गेंदबाजों ने 100 से अधिक रन लुटाए। शाहिन अफरीदी ने 26 ओवर में 120 रन खर्च किए। नसीम शाह ने 31 ओवर में 157 रन दिए। अबरार अहमद ने 35 ओवर में 174 रन खर्च किए थे। इसके अलावा आमिर जमाल, सलमान आगा और सइम अय्यूब ने भी अपने स्पेल में 100 से अधिक रन खर्च किए।
ये भी पढ़ें: PAK vs ENG: पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, हार के साथ ही टूट जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का सपना
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
45 mins agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
55 mins agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
59 mins agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
1 hr agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
1 hr agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
2 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
2 hrs agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines