Women’s Asia Cup 2026, Mohsin Naqvi: दुबई में रविवार, 13 सितंबर को फिर से वही कहानी दोहराई गई, जो 2025 मेंस एशिया कप में देखने को मिली थी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया, लेकिन टीम को ट्रॉफी नहीं मिली. इसी तरह भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने जब 2025 एशिया कप का खिताब जीता था, तब भी भारत को ट्रॉफी नहीं मिली थी. इसकी वजह एक सिर्फ एक शख्स पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी है, जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.
नकवी PCB और ACC के अध्यक्ष के साथ-साथ पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं. नकवी एक बार फिर अपनी जिद पर अड़े रहे कि ट्रॉफी वही देंगे, लेकिन भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद नकवी बेइज्जत होकर वहां से चले गए. लेकिन इतनी जिल्लत झेलने के बाद भी कुछ पाकिस्तानी फैंस उनकी तारीफ करते नजर आए.
पाकिस्तानी फैंस ने बेइज्जती के बाद भी की मोहसिन नकवी की तारीफ
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 13 सितंबर को टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब अपने नाम किया. खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के गृहमंत्री और ACC प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. नकवी ट्रॉफी देने के लिए स्टेज पर भी पहुंचे, भारतीय टीम वहां नहीं गई. सरेआम बेइज्जत होने के बाद नकवी स्टेडियम से चले गए. इस दौरान स्टेडियम ट्रॉफी चोर-ट्रॉफी चोर के नारे भी लगे.
वहीं, स्टेडियम के बाहर कुछ पाकिस्तानी फैंस नकवी की तारीफ करते दिखाई दिए. एक पाकिस्तानी फैन ने नकवी से कहा, “बहुत बढ़िया काम किया, सर. हम आपसे खुश हैं. वे ट्रॉफी के हकदार नहीं हैं.” मगर असल बात तो यह है कि ट्रॉफी भारत ने जीती है और नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मनाकर उनकी बेइज्जती की. फिर भी पाकिस्तानी फैंस नकवी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि उन्होंने ट्रॉफी चुरा ली है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- वुमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया की जीत पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, खास अंदाज में दी बधाई
नकवी से ट्रॉफी लेने पर BCCI सचिव ने दिया बयान
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने IANS से बात करते हुए कहा, “हमारी मेंस टीम ने एक साल पहले एशिया कप जीता. अप्रैल 2025 के बाद से हमारी स्थिति नहीं बदली है. इसके बाद हमारे देशवासियों की ओर से दबाव था कि हमें पड़ोसी देश से कोई रिश्ता नहीं रखना है और उनके साथ क्रिकेट नहीं खेलना है. हालांकि, हमारी केंद्र सरकार की पॉलिसी है कि हमें टूर्नामेंट्स में सभी टीमों से खेलना है. इसका अर्थ यह नहीं कि हम सभी चीजें फॉलो करेंगे.”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने पहले ही एशियन क्रिकेट काउंसिल को साफ कर दिया था कि अगर हम फाइनल जीतते हैं तो ट्रॉफी मोहसिन नकवी के हाथों से नहीं लेंगे. इसके बावजूद नकवी ट्रॉफी देने के लिए स्टेज पर पहुंच गए और अपनी बेइज्जती खुद करवाई. वहीं, फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रॉफी नहीं लेने पर कहा कि, “भारतीय टीम आधिकारिक तौर पर चैंपियन बन गई है और ट्रॉफी हो या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता.”
ये भी पढ़ें- IND vs AFG Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
33 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines