WI vs PAK: 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है. पहला मुकाबला वेस्टइंडीज ने 90 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. लेकिन दूसरा मैच पाकिस्तान ने अपने नाम करते हुए इज्जत बचाई और सीरीज 1-1 से बराबर की. पाकिस्तान की ओर से अबदुल्लाह शफीक ने शानदार बल्लेबाजी की और गेंदबाजी का मोर्चा साजिद खान ने संभला. पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत दर्ज की.
पहली पारी में वेस्टइंडीज ने बनाए थे 344 रन
पहली पारी में वेस्टइंडीज ने 105.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने 150 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कप्तान रोस्टन चेज ने 126 गेंदों में 70 रन बनाए थे. पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने पहली पारी में 32.4 ओवर में 85 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा मोहम्मद अली, उबैद शाह और अली उस्मान को 2-2 सफलता मिली थी.
344 रनों के जवाब में उतरी पाकिस्तान ने 115 ओवर में 387 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से अजान ओवैस ने 71 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अबदुल्लाह शफीक ने 323 गेंदों में 160 रन बनाए, वहीं, बाबर आजम ने भी 147 गेंदों में 88 रन बनाए. इस तरह पाकिस्तान ने पहली पारी में 43 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी.
पाकिस्तान ने हासिल किया लक्ष्य
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम खासा प्रभावित नहीं कर सकी और 46.1 ओवर में 117/10 रनों पर सिमट गई. टीम की ओर से कावेम हॉज ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 71 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. दूसरी पारी में भी साजिद खान ने 12 ओवर में 32 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि अली उस्मान ने 19.1 ओवर में 39 रन खर्च कर 4 विकेट झटके.
75 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने आसानी के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान ने 23.3 ओवर में 77/2 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. दूसरी पारी में पाक की ओर से शफीक और बाबर ने नाबाद 24-24 रन बनाए.
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines