IND vs PAK: फैंस को नहीं मिल सका दिवाली गिफ्ट, पाकिस्तान ने भारत को 5 ओवर में रौंदा

Hong Kong International Sixes: हांगकांग में खेले जा रहे सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया। भारत की ओर से भरत चिपली ने अर्धशतक जमाया था। लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था।

IND vs PAK (6)

Pakistan defeated India: भारत और पाकिस्तान के बीच 1 नवंबर को महामुकाबला खेला गया था। हांगकांग में आयोजित हो रहे सिक्सेस में दोनों देश पहली बार आमने सामने हुए थे। लेकिन भारत को पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रॉबिन उथप्पा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 1 ओवर पहले ही मुकाबला गंवाना पड़ा।

विज्ञापन

भारतीय टीम ने की पहले बल्लेबाजी

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की। टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन भी किया। सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और भारत चिपली ने 33 रनों की साझेदारी भी निभाई। उथप्पा 8 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चिपली ने शानदार पारी खेली और 16 गेंदों में 53 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

विज्ञापन

इस पारी में उन्होंने 6 चौके के अलावा 4 छक्के जड़े। उनके अलावा मनोज तिवारी ने 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 7 गेंदों में 17 और केदार जाधव ने 3 गेंदों में 8 रन बनाए थे। भारतीय टीम 6 ओवर के मैच में 119/2 रन बनाने में कामयाब रही।

फहीम अशरफ पाकिस्तान की ओर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 ओवर में 50 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

आसिफ अली की आंधी 

119 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने एक ओवर शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज मुहम्मद अख्लाक ने 12 गेंदो में 40 रन बनाए, जबकि आसिफ अली ने इस मैच में कोहराम मचा दिया।

विज्ञापन

उन्होंने केवल 14 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के के अलावा 2 चौके अपने नाम किए। इसके अलावा फहीम अशरफ ने बचा हुआ काम कर दिया और 5 गेंदों में 22 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। भारतीय गेंदबाजों को एक भी सफलता नहीं मिल सकी। टीम इंडिया की ओर से शाहबाज नदीम ने सबसे ज्यादा रन खर्च किए। उन्होंने 2 ओवर में 57 रन दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ