Ihsanullah Retirement U-turn: क्रिकेट में रिटायरमेंट लेना और अपने फैसले से यूटर्न मारना बड़ी आम से बात हो गई है। खासतौर पर पाकिस्तान के क्रिकेटर्स को यह करते हुए कुछ ज्यादा ही देखा जाता है। पड़ोसी मुल्क से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। 22 साल के तेज गेंदबाज ने अचानक से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। अब अजीबोगरीब बात यह है कि महज 24 घंटे के अंदर ही इस गेंदबाज ने अपना फैसला भी बदल डाला। बॉलर ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग के ड्रॉफ्ट में किसी टीम ने नहीं पूछा,तो आवेश में आकर उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी। अपने अटपटे फैसले की वजह से सुर्खियों में आए पाकिस्तान के इस फास्ट बॉलर का नाम इहसानुल्लाह है।
24 घंटे में बदल गया फैसला
दरअसल, मंगलवार को पाकिस्तान के उभरते हुए गेंदबाज इहसानल्लाह ने पीएसएल से अचानक से रिटायरमेंट लेने की घोषणा करते हुए सनसनी फैला दी। महज 22 साल के इहसानुल्लाह की संन्यास की खबर से हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, महज 24 घंटे बाद ही पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर बात करते हुए इहसानुल्लाह ने अपने फैसले से यूटर्न मार लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा दिलचस्पी नहीं दिखाए जाने की वजह से उन्होंने आवेश में आकर रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।
फास्ट बॉलर ने कहा कि वह कोई संन्यास नहीं ले रहे हैं और गेंदबाजी में अपनी कड़ी मेहनत जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, “आपको पता है कि किसी फ्रेंचाइजी ने मुझे नहीं चुना था और लोगों ने दिमाग भी खराब कर दिया था, तो इस वजह से जज्बात में आकर मैंने यह फैसला किया था। वरना मैं यह फैसला नहीं करता। मैं मेहनत करूंगा और जिन लोगों ने मुझे सिलेक्ट नहीं किया है, वही लोग मुझे सिलेक्ट करेंगे।”
PSL में जमाया था रंग
इहसानुल्लाह ने पाकिस्तान सुपर लीग के पिछले सीजन में बढ़िया प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7.59 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए टूर्नामेंट में कुल 22 विकेट अपने नाम किए थे। पीएसएल में दमदार प्रदर्शन का उन्हें इनाम भी मिला था और उनकी पाकिस्तान की नेशनल टीम में एंट्री हुई थी। पाकिस्तान की ओर से इहसानुल्लाह अब तक एक वनडे और चार टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इहसानुल्लाह अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। कुल मिलाकर वह पाकिस्तान की तरफ से 6 विकेट निकाल चुके हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
18 mins agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
43 mins agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 hr agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
1 hr agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
2 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines