Pakistan vs England ODI Tri-Series: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त अपने घर पर इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज खेल रही है. आज यानी 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान की टीम अपनी पारंपरिक ग्रीन नहीं की जगह ‘पिंक कलर’ की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी है. यह देखकर सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर पाकिस्तान ने अपनी जर्सी का रंग क्यों बदला है. हालांकि, इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है.
पिंक जर्सी पहनकर क्यों उतरी पाकिस्तान की टीम?
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने यह कदम ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को समय पर जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया है. दुनियाभर में अक्टूबर को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है, जिसे ‘पिंक अक्टूबर’ भी कहा जाता है. यही वजह है कि पीसीबी ने इसी महीने में इस अभियान की शुरुआत की है.
इस खास मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पिंक कलर की खास जर्सी पहनी, जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों और कमेंटेटरों ने समर्थन जताने के लिए पिंक रिबन लगाए. इतना ही नहीं, स्टंप को भी गुलाबी रंग में रखा गया. मैदान की स्क्रीन और विज्ञापन बोर्डों पर भी ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले मैसेज दिखाए गए.
शाहीन अफरीदी ने वनडे में पूरे किए 150 विकेट
वहीं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. अफरीदी ने मैच में पहला विकेट लेते ही वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं. शाहीन ने 80 वनडे मैचों की 79 पारियों में यह मुकाम हासिल किया. वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 77 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें- क्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान, टेस्ट क्रिकेट खिलाने की उठाई मांग
पाकिस्तान की नजर फाइनल पर
पाकिस्तान की टीम ने वनडे ट्राई सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही इस सीरीज में पाकिस्तान की नजर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की करने पर है. दूसरी ओर, इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. टीम को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में फाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए इंग्लैंड को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
पिछली भिड़ंत में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 87 रनों से करारी मात दी थी. वहीं, इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी थी. उस मुकाबले में हैरी ब्रूक के दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 429 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन श्रीलंका ने आखिरी ओवर की एक गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था.
ये भी पढ़ें- VIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम, नेट्स पर लगाए जबरदस्त शॉट्स
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
25 mins agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
1 hr agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
1 hr agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
2 hrs agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
3 hrs agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
3 hrs agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines