Pakistan Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
अब्दुर रहमान कोचिंग स्टाफ में शामिल
साउथ अफ्रीका के बाद अब पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए तैयार है। इस सीरीज का आगाज 17 जनवरी से होगा। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अब्दुर रहमान पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से ठीक पहले कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे। अब्दुर रहमान पहले भी कोचिंग में काम कर चुके हैं, लेकिन नेशनल लेवल पर यह पहली बार है जब वे पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने घरेलू सेटअप में काम किया था और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के सेटअप का भी हिस्सा थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: CSK vs RCB में किसकी सलामी जोड़ी दिख रही सबसे मजबूत, इस बार दिखेगा बदलाव
मुल्तान की पिच स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती है और यहीं पर अब्दुर की विशेषज्ञता पाकिस्तान टीम के काम आ सकती है। अब्दुर रहमान ने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 99 विकेट चटकाए थे। अब अब्दुर इस टेस्ट सीरीज के दौरान के दौरान साजिद खान और अबरार अहमद जैसे युवा स्पिनरों को काफी मदद करते हुए दिखाई देंगे।
टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बेहद खराब रहा है। कप्तान और कोच बदलने के बाद भी टीम का प्रदर्शन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अब साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 2-0 की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट ने टेस्ट टीम को नया स्पिन गेंदबाजी कोच देने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें:- ट्रेनिंग के दौरान गौतम गंभीर ने लगाई थी बॉलिंग कोच मोर्कल को लताड़, रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद फिर दिखा 400 रन का करिश्मा
4 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
17 mins agoRanji Trophy: 22 साल के मनवंत कुमार ने काटा गदर, नंबर-9 पर आकर ठोके 135 रन
42 mins ago‘सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर ने दी मैनेजमेंट को सलाह
1 hr agoIPL ट्रेड को लेकर आई 6 बड़ी खबरें, हार्दिक-यशस्वी बदल सकते हैं टीम
1 hr agoमोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में आयुष बदोनी का धमाका, गुजरात के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक
2 hrs agoविराट नंबर-1, बाबर टॉप-5 के करीब... सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर भी वैभव नहीं खेलेंगे? अय्यर पहले ही दे चुके हैं हिंट
4 hrs ago'क्यों नहीं?', भारत के लिए डेब्यू नहीं होने पर अभिमन्यु ईश्वरन का छलका दर्द
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines