PSL 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अचानक गोलियां चलाईं, जिसमें 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है. इसी बीच फैन कोड ने भी इस आतंकी हमले के बाद एक बड़ा कदम उठाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहलगाम में हुई घटना के बाद, फैनकोड आज से PSL 2025 की स्ट्रीमिंग बंद कर देगा.
FanCode के माध्यम से हो रहा था लाइव मैच का प्रसारण
वर्तमान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 के मैचों का भारत में प्रसारण केवल FanCode के माध्यम से किया जा रहा है। FanCode, Dream Sports का एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ साझेदारी कर PSL 2025 के लिए भारत में विशेष स्ट्रीमिंग अधिकार प्राप्त किए हैं ।
रोहित शर्मा और सिराज ने जताया दुख
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पहलगाम में हुए हमले से बहुत दुखी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालकर अपना दर्द जताया है। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मैच से पहले हैदराबाद में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह फैसला BCCI ने लिया है।
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी इस हमले पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने अभी-अभी पहलगाम में हुए भयानक और दर्दनाक हमले के बारे में पढ़ा। सिराज ने कहा कि धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों को मारना बहुत बड़ा पाप है। कोई भी वजह या सोच ऐसे बुरे काम को सही नहीं ठहरा सकती।
विराट कोहली ने भी जताया था दुख
कोहली ने पहलगाम हमले को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘मैं पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए इस भयानक हमले से बहुत दुखी हूं। जो लोग इस हमले में मारे गए, उनके परिवारों को मेरी संवेदना है। भगवान उनके परिवारों को ताकत और शांति दे। इस क्रूर हमले के दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।’
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
21 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
29 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
42 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines