Pakistan Cricket Baord : पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत इस समय काफी खराब चल रही है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टॉप 4 से भी बाहर होने के बाद पाक टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले थे। पहले बाबर आजम से कप्तानी छीन ली गई फिर उसके बाद कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला था। अब एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव देखने को मिला है। दरअसल पीसीबी अब सीधा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अधीन कर दी गई है। इसके बाद पीसीबी सारी रिपोर्ट्स को प्रधानमंत्री को सौंपेगा।
प्रधानमंत्री चलाएंगे बोर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट को देखते हुए यह काफी बड़ा कदम माना जा रहा है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल इससे पहले पीसीबी आईपीसी के दायरे में संचालित किया जाता था और इसको प्रांतीय समन्वय मंत्रालय द्वारा नियंत्रण किया जाता था, लेकिन अब इसको सीधा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संचालित किया जाएगा।
दरअसल इस कदम को उठाने का मुख्य कारण पाक क्रिकेट को नए स्तर पर लेकर जाने पर है। जिसे पाकिस्तान क्रिकेट में विकास और प्रदर्शन पर अधिक ध्यान दिया जा सके। हालांकि यह उम्मीद भी की जा रही है कि सीधा PMO के हाथों में क्रिकेट की कमान सौंपने के बाद भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट में यहां से बड़े बदलाव देखने को जरूर मिलने वाले हैं
पाकिस्तान क्रिकेट की हालत खराब
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के बाद देखना यह होगा कि अब यहां से पाकिस्तान क्रिकेट बढ़ोतरी करता है या फिर नहीं। दरअसल एक समय था जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम दुनिया की बड़ी से बड़ी टीमों को टक्कर देने का दम रखती थी। अब वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद पहले बाबर आजम को कप्तानी से हटा दिया गया।
कोचिंग स्टाफ में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिले थे। इसके बाद भी पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों तीन टेस्ट की सीरीज 3-0 से गंवानी पड़ी। इसके बाद टी20 के नए कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 4-1 से टी20 सीरीज में शिकस्त दे दी। जिसके बाद इस टीम पर कई बड़े सवाल खड़े होने लगे थे।
ये भी पढ़ें- ‘रिस्क नहीं लेने का रे बाबा’ Mayank Agarwal ने प्लेन में बैठकर बोतल के साथ ली सेल्फी
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में होगी सरफराज खान की एंट्री! IPL 2024 से मिलेगा टिकट
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: केएल राहुल की वापसी से किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता? Playing 11 में हो सकता है बदलाव
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
4 mins agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
49 mins agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
2 hrs ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
2 hrs agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
3 hrs agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines