Champions Trophy में भारत को हराने के लिए कुछ भी करने को तैयार पाकिस्तान, चल सकता है ये बड़ा दांव

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में मैच होना है। इस मुकाबले पर सभी की निगाहें टिकी हुईं हैं।

ind vs - 2025-01-11T170410.006

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिकी हुईं हैं। ये मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस मैच में जीत हासिल करने के लिए हर कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में एक चोटिल खिलाड़ी को शामिल कर सकता है।

विज्ञापन

चोट के बाद भी इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सैम अयूब इस समय टखने की चोट से जूझ रहे हैं। हाल में ही उन्होंने लंदन में आर्थोपेडिक सर्जनों को अपनी चोट दिखाई थी। हालांकि अभी तक उनकी चोट को लेकर कोई बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है। लेकिन यह जानने के लिए एक सप्ताह का समय लगेगा कि वह अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेल सकते हैं या नहीं। उनकी चोट की जांच लंदन में दो प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जनों डॉ डेविड रेडफर्न और डॉ लकी जेयासीलन ने जांच की। सैम के एक करीबी सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सैम को 23 फरवरी को दुबई में भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में होने वाले मैच से पहले फिट देखना चाहता है।

विज्ञापन

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ने कहा है कि वो 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के पहले चैंपियंस ट्रॉफी मैच के लिए समय पर अपनी चोट से उबर नहीं पाएंगे, लेकिन वह भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकते हैं। ऐसे में चयनकर्ता और पीसीबी यह जोखिम उठाने को तैयार हैं।”

विज्ञापन

आराम करने की दी गई है सलाह

सैम को टखने की चोट के कारण शुरू में छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें विशेषज्ञों से परामर्श के लिए लंदन भेजा गया है, क्योंकि पीसीबी उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट और खासकर भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट देखना चाहता है।

फिलहाल, पीसीबी सैम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्रारंभिक टीम में शामिल करेगा क्योंकि चयनकर्ताओं के पास इसमें बदलाव करने और अपनी 15 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप देने के लिए 12 फरवरी तक का समय है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ