Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में समय-समय पर बदलाव होता रहता है. कभी टीम का कप्तान बदल दिया जाता है तो कभी कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव होते रहते हैं. इसके अलावा नियमों में भी काफी बदलाव देखने को मिलते रहते हैं. अब पीसीबी अपने खिलाड़ियों के लिए एक नया फरमान लेकर आई है. हालांकि इस नए नियम के बाद खिलाड़ियों की चिंता बढ़ने वाली है. आइए जानते हैं पीसीबी ने अब क्या नया नियम लाया है.
पीसीबी का नया फरमान हुआ जारी
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की फिटनेस पर हमेशा से ही सवाल उठते रहते हैं. अब पीसीबी ने लाहौर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में पैडल को अनिवार्य प्रशिक्षण घटक बना दिया है. अब खिलाड़ियों को फुर्ती, रिफ्लेक्स और फील्डिंग से संबंधित गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए हर दूसरे दिन 40 मिनट के सत्र में भाग लेना होगा. ये नया नियम चयनकर्ता और उच्च प्रदर्शन निदेशक आकिब जावेद ने बनाए हैं.
आकिब ने क्या कहा?
आकिब ने नया नियम बनाने के बाद कहा “हमारे कई खिलाड़ी नियमित रूप से पैडल खेल खेलते हैं, लेकिन उन्हें अपने गृहनगरों में सीमित कोर्टों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी. हमने अब खिलाड़ियों के लिए एनसीए में एक पैडल कोर्ट सुविधा का निर्माण किया है.”
आकिब का मानना है कि हर दूसरे दिन खिलाड़ियों को पैडल खेलने से उनकी फिटनेस अच्छी होगी. खासकर फील्डिंग में भी टीम को मजबूती मिलेगी. पाकिस्तान की फील्डिंग इन दिनों खराब है. मैच के दौरान पाकिस्तान के बड़े-बड़े स्टार आसान कैच छोड़ते हुए कई बार देखे गए हैं. ऐसे में नई योजना के तहत, क्रिकेटरों को हर दूसरे दिन लगभग 40 मिनट तक पैडल खेलना अनिवार्य होगा. हाल ही में पीसीबी ने नेशनल क्रिकेट अकादमी में बॉलिंग मशीन भी लगाई थी, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिल सके. पीसीबी अपने खिलाड़ियों के लिए लगातार बड़े बदलाव कर रही है.
ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव का बड़ा फैसला, इंडिया की प्लेइंग 11 में नहीं मिला मौका, अब इंग्लैंड में इस टीम के लिए मचाएंगे गदर!
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
42 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
44 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
59 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines