पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर हमजा नजर बुरी तरह फंस गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 2 साल का बैन लगा दिया है. इसके अलावा उनके ऊपर लाखों रुपये का जुर्माना ठोका गया है. पीसीबी ने इस मामले में समिति बनाई थी. इसके बाद हमजा को जवाब देने के लिए कहा था. हालांकि बाद में पीसीबी ने हमजा को दोषी करार दिया है.
क्यों बैन हुआ स्टार खिलाड़ी?
हमजा नजर ने पीसीबी के जरिए वीजा आवेदन के लिए गलत जानकारी दी थी. उनके खिलाफ जांच का आदेश दिया गया था, जिसके बाद हमजा को दोषी ठहराते हुए 2 साल का बैन लगा दिया गया. साथ ही उनके ऊपर 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी ठोका गया है. जांच के दौरान हमजा ने गलत जानकारी दी और अपना पक्ष सही से नहीं रख पाए. उन्होंने तथ्यों को नहीं बताया और गुमराह करने वाली बातें बताई. हमजा को घरेलू टूर्नामेंट से बैन कर दिया गया है. हमजा ने अभी तक पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं किया है. लेकिन उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, सामने आई बड़ी वजह
करियर पर एक नजर
27 साल के हमजा नजर ने साल 2014 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. उन्होंने आखिरी घरेलू मैच 4 फरवरी 2026 को खेला था. उन्होंने 16 फर्स्ट क्लास मैच में 29.92 की औसत के साथ 748 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक बनाए हैं. इसके अलावा 15 लिस्ट A मैच में उन्होंने 16 की औसत के साथ 192 रन बनाए हैं.
उन्होंने 1 अर्धशतक भी बनाए हैं. इसके अलावा 10 टी-20 मैच में 10.83 की औसत के साथ 65 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में 26 विकेट लिए हैं. इसके अलावा लिस्ट A मैच में उन्होंने 18 बल्लेबाजों को शिकार बनाया है. इसके अलावा टी-20 मैच में उन्होंने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: भारतीय टीम के 3 नए स्टार्स को गौतम गंभीर ने दी अहम सलाह, जानिए क्या कहा
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
36 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
37 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
52 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines