SA vs PAK 3rd ODI: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका की धरती पर वो कारनामा कर डाला है, जो दुनिया की कोई भी टीम आजतक नहीं कर सकी। जोहान्सिबर्ग में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने प्रोटियाज टीम को डकवर्थ लुईस नियम की मदद से 36 रन से पटखनी दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में 47 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 308 रन लगाए।
सैम अयूब का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला और उन्होंने शतकीय पारी खेली, जबकि बाबर आजम ने भी दमदार अर्धशतक जमाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 272 रन बनाकर ढेर हो गई। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। पाकिस्तान साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं की धरती पर मेजबान टीम का वाइटवॉश करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।
पाकिस्तान ने रचा इतिहास
मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के बाद अब साउथ अफ्रीका की धरती पर इतिहास रच डाला है। साउथ अफ्रीका के घर में घुसकर वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने वाली पाकिस्तान विश्व की पहली टीम बन गई है। बारिश से प्रभावित मुकाबले में मेजबान टीम के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अब्दुला शफीक बिना खाता खोले ही कगिसो रबाडा का शिकार बने।
इसके बाद दूसरे विकेट के लिए सैम अयूब और बाबर आजम ने 114 रन की पार्टनरशिप जमाई। बाबर ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों पर 52 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान मोहम्मद रिजवान के बल्ले से भी अर्धशतक निकला और उन्होंने 53 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में सलमान आगा ने 33 गेंदों पर 48 रन की शानदार इनिंग खेली, जिसके बूते पाकिस्तान 300 का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
सैम अयूब का फिर गरजा बल्ला
साउथ अफ्रीका की धरती पर कमाल की फॉर्म में नजर आए सैम अयूब का बल्ला तीसरा वनडे में भी जमकर चला। उन्होंने 94 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान अयूब ने 13 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जमाए। 22 साल के युवा बल्लेबाज ने पहले बाबर आजम और फिर कप्तान रिजवान के साथ मिलकर अहम साझेदारी निभाई। अयूब को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। सीरीज के पहले वनडे में भी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने जोरदार शतक ठोका था।
गेंद से चमके मुकीम
पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में सुफियान मुकीम की घूमती गेंदों का जादू साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के खिलाफ जमकर चला। उन्होंने अपने 8 ओवर के स्पेल में 52 रन खर्च करते हुए चार बड़े विकेट झटके। शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह की झोली में भी दो-दो विकेट आए।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines