Pakistan New Head Coach: FIH वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम रवाना हो गई है. इससे पहले उन्होंने एक बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने अपने गोलकीपिंग कोच बॉब जोहान वेल्डोफ को नया हेड कोच बना दिया है. बता दें कि उनके मुख्य कोच नीदरलैंड रवाना हो गए हैं और इसी वजह से पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम को भेजने से ठीक पहले यह बदलाव किया.
पाकिस्तान हॉकी टीम में बड़ा बदलाव
हरमन क्रुइस को पहले हेड कोच बनाया गया था, लेकिन अब वह फेडरेशन के एडवाइजर के रूप में काम करेंगे. बॉब जोहान वेल्डोफ को सीनियर रोल पर प्रमोट कर दिया गया है. जून-जुलाई में यूरोप में हुए FIH प्रो लीग के बाद PHF क्रुइस, वेल्डोफ और क्रिस्टोफर बोवेन के ग्रुप को लेकर आया था. उन्होंने तीनों को क्रमशः हेड कोच, गोलकीपिंग कोच और सहायक कोच नियुक्त किया था. क्रुइस ने साफ कर दिया कि वह वर्ल्ड कप के बाद ही पाकिस्तान टीम के हेड कोच बन पाएंगे. उन्होंने बता दिया कि अभी वह फुल टाइम कोच नहीं बन पाएंगे.
ये भी पढ़ें:- CWG 2026 में गलत नक्शे पर भिड़ी थीं लवलीना बोरगोहेन, राष्ट्रभक्ति देख गदगद हुए पीएम मोदी
15 अगस्त से शुरू हो रहा हॉकी वर्ल्ड कप
FIH हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है. पाकितान पूल D का हिस्सा है, जिसमें भारत, इंग्लैंड और वेल्स मौजूद है. पाकिस्तान का पहला मैच एम्स्टलवीन में स्थित वगेनेर स्टेडियम में 15 अगस्त को खेला जाएगा. पाकिस्तान चार बार की वर्ल्ड चैंपियन है, लेकिन कोच बदलने से उनकी टीम का संतुलन भी थोड़ा बदल सकता है. उनके लिए यह वर्ल्ड कप किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं होगा.
FIH वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड
अबू बकर महमूद, अब्दुल वाहिद अशरफ राणा, वकार, अली रज़ा, मुहम्मद अब्दुल्ला, मुहम्मद सुफियान खान, मोईन शकील, अब्दुल हनान शाहिद, जकारिया हयात, अरशद लियाकत, अदील लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, इमाद शकील बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन अंजुम, रहमान अब्दुल, अफराज, उमर मुस्तफा, अब्दुल मतीन, मुहम्मद इमाद
ये भी पढ़ें:- ‘हर बूंद में छिपा था गोल्ड’, CWG 2026 में मीराबाई चानू के आंसूओं पर बोले पीएम मोदी
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
6 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines