हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान की फिर हुई घनघोर बेइज्जती, IND vs PAK मैच को लेकर WCL ने PCB की अजीबोगरीब शर्तें मानने से किया इनकार

India vs Pakistan: पाकिस्तान की एक बार फिर सरेआम बेइज्जती हुई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में अपनी टीम को खेलने की मंजूरी (NOC) देने के लिए कुछ शर्तें रखी थीं, जिन्हें आयोजकों ने मानने से साफ इनकार कर दिया है.

विज्ञापन
India vs Pakistan (Image - AI)

India vs Pakistan, WCL 2026: पाकिस्तान को एक बार फिर क्रिकेट जगत में घनघोर बेइज्जती का सामना करना पड़ा है. इस बार पाकिस्तान ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में खुद अपनी बेइज्जती कराई है. दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने WCL 2026 में पाकिस्तान चैंपियंस टीम को खेलने की मंजूरी (NOC) देने के लिए कुछ शर्तें रखी थीं, जिन्हें आयोजकों ने मानने से साफ इनकार कर दिया है. इससे पीसीबी और आयोजकों के बीच विवाद और भी बढ़ गया है. दोनों पक्षों के बीच जारी इस खींचतान का सीधा असर पाकिस्तान की टीम पर पड़ा है. टीम अब तक टूर्नामेंट में अपना एक भी मुकाबला नहीं खेल सकी है और उसके शुरुआती दो मैच भी रद्द हो चुके हैं.

पाकिस्तान ने WCL के सामने रखी थीं 2 शर्तें

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में अपनी टीम को खेलने की अनुमति देने के लिए आयोजकों के सामने दो शर्तें रखी थीं. PCB का कहना है कि अगर टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेते हैं, तो उसे कोई आपत्ति नहीं है. वहीं, दूसरी शर्त यह है कि भारतीय खिलाड़ियों को पिछले साल मैच नहीं खेलने को लेकर लिखित रूप से माफी मांगनी होगी. इसके अलावा, भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को मैदान पर हाथ मिलाने की शर्त भी माननी होगी.

WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार

WCL आयोजकों ने PCB की इन शर्तों को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया है. आयोजकों का कहना है कि किसी टीम या खिलाड़ी पर इस तरह की शर्तें नहीं थोपी जा सकतीं. रिपोर्ट के मुताबिक, पैसों से जुड़ी PCB की शर्तों पर सहमति बन गई है, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों से माफी मांगने और दोनों टीमों के खिलाड़ियों के हाथ मिलाने की शर्त को आयोजकों ने खारिज कर दिया है. इस विवाद के चलते पाकिस्तान की टीम के WCL 2026 में खेलने पर संकट बढ़ गया है.

विज्ञापन

WCL सूत्रों के अनुसार, PCB ने साफ कहा है कि जब तक उसकी शर्तें नहीं मानी जातीं, तब तक वह अपनी टीम को टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं देगा. वहीं, WCL ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह PCB की इन शर्तों को स्वीकार नहीं करेगा.

पिछले सीजन क्या हुआ था?

दरअसल, पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था. पहले दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का मैच रद्द कर दिया गया था, लेकिन सेमीफाइनल में भी जब टीम इंडिया ने अपना रुख नहीं बदला तो पाकिस्तान को वॉकओवर मिल गया. हालांकि, फाइनल में पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs WI: कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच, जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

पाकिस्तान के दो मुकाबले पहले ही हो चुके हैं रद्द

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का आगाज 3 अक्टूबर से हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान की टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाई है. पाकिस्तान को 3 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरना था, लेकिन टीम मैच खेलने नहीं पहुंची. इसके बाद 5 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला भी रद्द हो गया. अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला 10 अक्टूबर को भारत के खिलाफ होना है. हालांकि, PCB और WCL के बीच जारी विवाद को देखते हुए इस मैच के आयोजन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

वहीं, भारत की टीम टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेल चुकी है. इनमें उसे एक मैच में जीत और एक में हार मिली है. भारत के पहले मुकाबले में युवराज सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 छक्कों की मदद से 71 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें- IND vs WI 1st T20I: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola