IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आमना सामना हुआ. भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया. पाकिस्तान की ओर से कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं जमा सका और टीम 17 ओवर में ही सिमट गई. हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने मुकाबला गंवाने की मुख्य वजह भी बताई.
पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा बयान
हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने अपनी फील्डिंग से नाराजगी जताई. उन्होंने हार की वजह पाकिस्तान की खराब फील्डिंग को बताया. सना ने मैच के बाद कहा “मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिहाज से यह बेहद निराशाजनक रहा. हमें अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा क्योंकि विश्व कप में अभी लंबा सफर तय करना है. (फील्डिंग में हुई गलतियों पर): मुझे लगता है कि आखिरी 15 ओवर तक हमारा प्रदर्शन अच्छा था. उसके बाद हमने कुछ अतिरिक्त रन लुटा दिए. एक समय पर हमारा एक फील्डर अंदर की ओर आ गया, जिसकी वजह से हमें नुकसान हुआ. हम अगले मैचों में इन चीजों को सुधारने की कोशिश करेंगे.”
उन्होंने आगे कहा “मुझे लगता है कि हमें अगले मैच में अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में सुधार करना होगा, क्योंकि फील्डिंग में गलतियां पूरा मैच हरा सकती हैं. हम अपनी योजनाओं को अमल में लाने और जो हमने चर्चा की थी उस पर टिके रहने की कोशिश कर रहे थे.”
ऐसा था मैच का हाल
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 और ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 34 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 17 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर सिमट गई. इस तरह पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला गंवाना पड़ा.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines