Pakistan vs Sri Lanka Final Match: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले शानदार गेंदबाजी की और श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. श्रीलंका ने आखिरी 11 रन बनाने के लिए अपने 7 विकेट गंवा दिए थे. शानदार गेंदबाजी के बाद पाकिस्तान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की औ मुकाबला अपने नाम कर लिया.
श्रीलंका ने बनाए थे 114 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 19.1 ओवर में 114 रन बनाए. हालांकि श्रीलंका ने 82 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिया था. इसके बाद टीम 114 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की ओर से केवल सलामी बल्लेबाज कामिल मिसारा ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 47 गेंदों में 59 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. पाथुम निसंका ने 11 और कुसल मेंडिस ने 14 रन बनाए. इसके अलावा पवन रथनायके ने 8 रनों का योगदान दिया. वहीं, जनिथ लियानागे, दुष्मंथा चमीरा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
शाहीन अफरीदी ने 3 ओवर में 18 रन खर्च किए और 3 विकेट लिए. इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने भी 4 ओवर में 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि अबरार अहमद ने 2 विकेट लिए और सैम अयूब-सलमान मिर्जा ने 1-1 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या रांची वनडे मैच में खेलेंगे ऋतुराज गायकवाड़? कप्तान केएल राहुल ने दिया बड़ा हिंट
पाकिस्तान ने हासिल किया लक्ष्य
115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को औसतन शुरुआत मिली. साहिबजादा फरहान ने 22 गेंदों में 23 रन बनाए. जबकि सैम अयूब 33 ने गेंदों में 6 रन बनाए. वहीं कप्तान सलमान अली आगा ने एक बार फिर निराश किया. उन्होंने 14 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: रांची वनडे से पहले आई टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, दक्षिण अफ्रीका की बढ़ गई टेंशन
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
54 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines