Pakistan Squad for Women’s Asia Cup 2026 and Asian Games: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीमों का ऐलान कर दिया है. फातिमा सना को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंपी गई है. फातिमा द हंड्रेड में हिस्सा लेने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रही थीं, लेकिन अब वह टीम में लौट आई हैं.
महिला एशिया कप 2026 का आयोजन इस बार 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई में किया जा रहा है, जिसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. पाकिस्तान को ग्रुप-ए में भारत के साथ रखा गया है. पाकिस्तान की टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 1 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होगा. इसके बाद एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होने वाला है.
सादिया इकबाल और गुल फिरोजा की वापसी
पाकिस्तान के एशिया कप स्क्वॉड में कप्तान फातिमा सना के अलावा, सादिया इकबाल और गुल फिरोजा की भी वापसी हुई है. सादिया को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी, जबकि गुल फिरोजा टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थीं.
PCB ने मुख्य टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ियों के नामों का भी ऐलान किया है. रिजर्व लिस्ट में तस्मिया रुबाब, हुमना बिलाल, महाम अनीस और सदाफ शमास को शामिल किया गया है.
एशियन गेम्स की टीम में 3 बदलाव
पाकिस्तान ने महिला एशिया कप और एशियन गेम्स 2026 के स्क्वॉड में कुल 12 खिलाड़ी कॉमन चुने हैं. इनमें फातिमा सना, आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नशरा संधू, सायरा जबीन, शावल जुल्फिकार, तूबा हसन और उम्म-ए-हानी शामिल हैं.
वहीं, एशिया कप टीम में शामिल नजीहा अल्वी, सादिया इकबाल और वहीदा अख्तर को एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा नहीं है. उनकी जगह आलिया रियाज, हुमना बिलाल और तस्मिया रुबाब को एशियन गेम्स की टीम में शामिल किया गया है.
महिला एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड
फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, ईमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शावल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर.
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान महिला टीम
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, हुमना बिलाल, मोमिना रियासत, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नाशरा सुंधू, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी.
ये भी पढ़ें- The Hundred 2026 Final Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें ‘द हंड्रेड’ का फाइनल मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
महिला एशिया कप में पाकिस्तान का शेड्यूल
- 1 सितंबर – पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
- 5 सितंबर – पाकिस्तान बनाम भारत
- 7 सितंबर – पाकिस्तान बनाम हांगकांग, चीन
एशियन गेम्स में पाकिस्तान महिला टीम का शेड्यूल
- 17 सितंबर – क्वार्टर फाइनल 4 – पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
- 20 सितंबर – सेमीफाइनल 1 और 2
- 22 सितंबर – ब्रॉन्ज और मेडल के मैच
ये भी पढ़ें- ‘टॉप-ऑर्डर बदलो’, बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हार पर भड़के रिकी पोंटिंग, मैनेजमेंट से की बड़ी मांग
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines