---विज्ञापन---

खेल angle-right

पाकिस्तान ने फिर की घटिया हरकत, क्या IPL 2026 प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?

Pakistan vs Australia ODI Series: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी महीने पाकिस्तान दौरे पर जाएगी. ऐसे में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL 2026 के प्लेऑफ से बाहर हो सकते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

Pakistan vs Australia ODI Series: पाकिस्तान ने एक बार फिर घटिया हरकत की है. आईपीएल 2026 के बीच पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान किया है. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इसी महीने पाकिस्तान दौरे पर जाएगी. यह सीरीज उस वक्त होगी, जब IPL 2026 में प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL प्लेऑफ में खेलेंगे या फिर 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए पाकिस्तान दौरे पर जाएंगे?

30 मई से शुरू होगी पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज का शेड्यूल भी जारी दिया है. इस 3 मैचों की ODI सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी में होगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच 2 और 4 जून को लाहौर में खेले जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगारू टीम 23 मई को इस्लामाबाद पहुंच सकती है और उसी समय IPL 2026 अपने आखिरी और सबसे अहम चरण यानी प्लेऑफ में होगा.

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबले 26 मई से शुरू होंगे. पहला क्वालीफायर 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मुकाबला होगा. दूसरा क्वालीफायर 29 मई को खेला जाएगा और फाइनल 31 मई को आयोजित होगा. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की उपलब्धता पर सभी टीमों और फैंस की नजरें टिकी रहेंगी. अटकलें हैं कि कई बड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL छोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच पैट कमिंस को मिला नया ऑफर! डील साइन करते ही होगी करोड़ों की बारिश

IPL फ्रेंचाइजियों को लग सकता है बड़ा झटका

अगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे पर जाते हैं तो कई IPL टीमों को बड़ा झटका लग सकता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए जोश हेजलवुड और टिम डेविड अहम खिलाड़ी हैं. पंजाब किंग्स के स्क्वॉड में मार्कस स्टोइनिस, कूपर कॉनली, बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट और मिचेल ओवेन शामिल हैं.

---खबर नीचे जारी है---

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस कर रहे हैं और ट्रेविस हेड भी टीम का अहम हिस्सा हैं. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के पास मिचेल स्टार्क, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ कैमरून ग्रीन और लखनऊ सुपर जायंट्स में जोश इंग्लिस शामिल हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी प्लेऑफ का पूरा समीकरण बदल सकती है.

पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे – 30 मई 2026, रावलपिंडी.
  • दूसरा वनडे – 2 जून 2026, लाहौर.
  • तीसरा वनडे – 4 जून 2026, लाहौर.

ये भी पढ़ें- 300, 400 या 500 नहीं, IPL के इस मैच में बने थे इतिहास के सबसे ज्यादा रन, Virat Kohli ने कूटे थे इतने रन

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 07, 2026 12:21 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola