Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

PAK vs ZIM: वनडे और टी20 सीरीज के लिए हुआ जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान, 3 नए चेहरों को मिला मौका

PAK vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद पाकिस्तान को अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए जिम्बाव्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

Author
Edited By : Ashutosh Singh Updated: Nov 19, 2024 08:08

PAK vs ZIM: पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी। इस दौरे पर पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया। पाकिस्तान ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कोई सीरीज जीती थी। हालांकि टी20 सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। अब पाकिस्तान का जिम्बाव्वे का दौरा करना है।इस दौरे पर टीम को 3 मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। अब इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम घोषणा कर दी है।

इन 3 खिलाड़ियों को मिली जगह

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम ने 3 अनकैप्ड खिलाड़ी- ट्रेवर ग्वांडू, ताशिंगा मुसेकिवा और टिनोटेंडा मापोसा को मौका दिया है।

---विज्ञापन---

 

ग्वांडू और मुसेकीवा T20I फॉर्मेट नजर आ चुके हैं, लेकिन अन्य दो फॉर्मेट में उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है। इसके अलावा मापोसा ने कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वनडे टीम की कमान क्रेग एर्विन के हाथों में हैं। जबकि टी20 टीम की कप्तानी सिकंदर रजा कर रहे हैं। टी20 टीम में सीनियर खिलाड़ी सीन विलियम्स और क्रेग एर्विन को जगह नहीं मिली है।

24 नवंबर से शुरू होगी सीरीज

24 नवंबर से पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे मैच 26 और 28 नवंबर को खेला जाएगा। टी20 सीरीज की शुरुआत 1 दिसंबर से होगा। वहीं, दूसरा और तीसरा मैच 3 और 5 दिसंबर को खेला जाएगा।

 

जिम्बाब्वे की वनडे टीम: क्रेग एर्विन (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉयलॉर्ड गम्बी, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, सीन विलियम्स।

जिम्बाब्वे की T20I टीम: सिकंदर रज़ा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, वेस्ली माधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा।

First published on: Nov 19, 2024 08:08 AM

संबंधित खबरें