PAK vs WI: पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान ने टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो चुकी हैं। पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ स्क्वाड के लिए 7 बदलाव हुए हैं।
सैम अयूब को नहीं मिली जगह
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान सैम अयूब चोटिल हो गए थे। उनके चोटिल होने की वजह से उन्हें इस सीरीज में शामिल नहीं किया गया है। पीसीबी चाहता है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएं। खराब फॉर्म से जूझ अब्दुला शफीक को भी टीम में मौका नहीं मिला है। साउथ अफ्रीका दौरे पर जो पाकिस्तानी टीम गई थी, उसके सिर्फ 8 प्लेयर्स को ही बरकरार रखा गया है। इसमें शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद रिजवान, नोमान अली और सलमान अली आगा का नाम है।
इमाम उल हक की हुई वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिन विभाग की जिम्मेदारी साजिद खान और अबरार अहमद पर होगी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। ओपनर बल्लेबाज इमामल उल हक की वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था। उनके नाम 24 टेस्ट मैचों में 1568 रन दर्ज हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम:
शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, काशिफ अली, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/बल्लेबाज), नोमान अली, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर/बल्लेबाज), साजिद खान, और सलमान अली आगा।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
57 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines