हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्विंटन डी कॉक ने की MS Dhoni के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, पाकिस्तानी सरजमीं पर कर दिया बड़ा कमाल

Quinton de Kock: साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ अफ्रीकी टीम ने 1-2 से सीरीज भी गंवा दी. हालांकि, प्रोटियाज टीम के दिग्गज बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बड़ा कारनामा किया और इस पूरे सीरीज में बल्ले से धमाल मचाया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया और इसी के साथ उन्होंने एमएस धोनी के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

विज्ञापन
Quinton de kock-MS Dhoni

Quinton De Kock equals MS Dhoni World Record: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. वहीं, इस मुकाबले में हाल ही में रिटायरमेंट से लौटे साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बल्ले से बड़ा कमाल किया.

इस मैच में डी कॉक ने 70 गेंदों पर 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, उनकी टीम मैच जीत नहीं सकी, लेकिन उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया. इसी के साथ डी कॉक ने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

क्विंटन डी कॉक ने की धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

साउथ अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. डी कॉक ने तीन मैचों में कुल 239 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहा. उन्होंने दूसरे वनडे में 123 रनों की शानदार शतकिय पारी खेली. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डी कॉक को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया.

विज्ञापन

इसी के साथ क्विंटन डी कॉक वनडे क्रिकेट इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. धोनी ने अपने करियर में वनडे में 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता था. अब डी कॉक ने भी 7वीं बार ये कारनामा कर धोनी की बराबरी कर ली है.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: खराब मौसम ने कहानी अधूरी छोड़ी, फिर भी इन 3 हीरोज ने जीता दिल!

ऐसा रहा मैच का हाल

वहीं, मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और सिर्फ 143 रन पर ऑलआउट हो गई. लुहान ड्रे प्रिटोरियस (39) और क्विंटन डी कॉक (53) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. लेकिन इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. बाकी 9 विकेट सिर्फ 71 रन पर गिर गए. साउथ अफ्रीका की टीम 37.5 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई, जिसमें 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए.

विज्ञापन

वहीं, पाकिस्तान के लिए स्पिनर अबरार अहमद ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. अबरार ने 10 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके. उनके अलावा, सलमान आगा, मोहम्मद नवाज और कप्तान शाहीन अफरीदी ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिला दी. सैम ने 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके बदौलत पाकिस्तान ने 25.1 ओवर में ही आसानी से टारगेट हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के लिए कब जारी होगी रिटेंशन लिस्ट? नोट कर लीजिए तारीख

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola