Pakistan vs South Africa 2nd Test: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच रावलपिंडी में खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई. इस जीत के लिए साउथ अफ्रीका को 18 साल का इंतजार करना पड़ा.
साउथ अफ्रीका को 18 साल बाद मिली जीत
साउथ अफ्रीका ने रावलपिंडी टेस्ट में मेजबान पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 पर खत्म किया. साउथ अफ्रीका को टेस्ट क्रिकेट में 18 साल के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिल पाई है. इससे पहले आखिरी बार साउथ अफ्रीका ने साल 2007 में पाकिस्तान को टेस्ट मैच में हराया था.
केशव महाराज बने प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया. पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए केशव महाराज ने 7 विकेट चटकाए थे, तो वहीं दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए उनको 2 विकेट मिली थी. इस मैच में महाराज ने कुल 9 विकेट चटकाए, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें:-एशिया कप के बाद बदल गई पाकिस्तान की पूरी टी-20 टीम! लौट आए Babar Azam, घटिया हरकत करने वाले हैरिस रऊफ बाहर
ऐसा रहा मैच का हाल
इस मैच की पहली पारी में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाए थे. पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शान मसूद ने सबसे ज्यादा 87 रनों की पारी खेली थी. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 404 रन बनाकर बढ़त हासिल कर ली थी.
वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए सेनुरन मुथुसामी ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कागिसो रबाड़ा ने 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. इसके बाद दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 138 रनों पर ही ढेर हो गई थी. वहीं साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 73 रन बनाकर मैच को जीत लिया.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: रोहित-विराट ने मिलकर बनाई अनोखी ‘सेंचुरी’, कोहली के फेल होने के बाद भी बना बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
14 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines