Shaheen Afridi: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में इस समय टी-20 सीरीज का दूसरा मैच जारी है। इस मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने सिर्फ 22 गेंदों पर ही 45 रनों की जोरदार पारी खेली। उनकी इस पारी में तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे। बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के एक ओवर में ही एक नहीं, दो नहीं, बल्कि चार-चार छक्के जड़ डाले।
टीफर्ट ने की शाहीन की जमकर धुनाई
खास बात यह है कि सीफर्ट ने पारी की शुरुआत छह डॉट बॉल खेलकर की थी। लेकिन उनके सामने जैसे ही शाहीन अपना दूसरा ओवर फेंकने आए, वैसे ही उन्होंने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया। कीवी बल्लेबाज ने शाहीन के ओवर की शुरुआत पहले दो गेंदों पर दो छक्कों के साथ की। शाहीन ने ओवर की तीसरी गेंद डॉट डाली, जबकि अगली गेंद पर सीफर्ट ने दौड़कर दो रन लिए। इसके बाद शाहीन का वही हाल हुआ, जो हाल उनका ओवर की पहली दो गेंदों पर हुआ था।
यह भी पढ़ें: NZ vs PAK: 20 की जगह 15-15 ओवर का क्यों हो रहा दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी वजह
शाहीन के ओवर में आए कुल 26 रन
यहां सीफर्ट ने ओवर की पहली दो गेंदों की तरह ही आखिरी 2 गेंदों पर भी छक्के लगाकर पाक गेंदबाज के ओवर को काफी महंगा बना दिया। इस तरह शाहीन ने ओवर में कुल 26 रन खर्च किए। इस ओवर के बाद शाहीन की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हो रही है।
मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे सीफर्ट
पिछले साल आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में टिम सीफर्ट को कोई खरीदार नहीं मिला था। शाई होप और जॉर्डन कॉक्स जैसे खिलाड़ियों की तरह ही सीफर्ट ने भी अपना बेस प्राइज 1.25 करोड़ करोड़ रुपये रखा था, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर दिलचस्पी नहीं दिखाई।
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
33 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines